{"_id":"67d9e0299978215d630ce834","slug":"elderly-man-beaten-to-death-karnal-news-c-18-knl1008-604643-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बुजुर्ग की पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बुजुर्ग की पीटकर हत्या
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। नीलोखेड़ी पुलिस चौकी क्षेत्र के बड़थल गांव में बेटे के ससुराल वालों ने 75 साल के बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मृतक बंताराम के बेटे के अनुसार उसके भाई की शादी बरवाला में हुई है। उसके ससुराल पक्ष के साथ झगड़ा चल रहा है। सुबह उसकी मां अस्पताल में दवाई लेने गई थी और उसके पिता काम से घर लौटे थे। जब तक उसकी मां घर आई, तब तक उसके भाई की ससुराल वालों ने घर में घुसकर पिता पर लाठियां बरसा दीं। वह मौके पर पहुंचे तो पिता बंता राम बेसुध पड़े थे। वह उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए।
पुलिस जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि मृतक के बेटे की शादी बरवाला गांव की एक लड़की से हुई थी। लड़की के मायके पक्ष के लोग बड़थल गांव में आए थे। इस दौरान दोनों पक्षों का झगड़ा हो गया और इस झगड़े में बंताराम को गंभीर चोट लग गई। इस कारण उनकी मौत हो गई।