Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Eight new dengue patients found

डेंगू के आठ नए मरीज मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Eight new dengue patients found
संवाद न्यूज एजेंसी करोड़
विज्ञापन

करनाल। शनिवार को डेंगू के छह नए मरीज मिले। जिससे जिले में डेंगू का आंकड़ा 245 पहुंच गया है। वहीं लारवा मिलने पर 14 घरों को नोटिस दिया गया है। वहीं अभी तक चिकनगुनिया के दो पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की 105 टीमें गांव और सात टीमें शहर के घरों में जाकर डेंगू के लारवा की जांच कर रही है और लोगों को जागरूक करने में जुटी है। ये टीमें अभी तक जिले के पांच लाख 15 हजार 715 घरों में री-विजिट कर चुकी है। सर्वे के दौरान टीमों को 7826 घरों में लारवा मिला है। इनमें से 3753 घरों के मालिकों को नोटिस दिया गया है। विभाग की टीमों ने शनिवार को जिले के 2194 घरों में लारवा की जांच की। इनमें से 21 घरों में डेंगू का लारवा मिला है और 14 घरों के मालिकों को नोटिस थमाया है।

कहां मिले कितने केस
शहरी में 132, निसिंग में 20, अंसध में छह, घरौंडा में 16, इंद्री में 29, निगदू में दो, बल्ला में पांच, कुंजपुरा में 26, तरावड़ी में सात व नीलोखेड़ी में एक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed