फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Eight contestent panel to be send till 15 jan -BJP

हाईकमान को आठ प्रत्याशियों का पैनल पंद्रह तक भेजेंगे : रामबिलास

Fri, 27 Dec 2013 04:33 PM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Fri, 27 Dec 2013 04:33 PM IST
विज्ञापन
Eight contestent panel to be send till 15 jan -BJP
हजका-भाजपा गठबंधन का लक्ष्य हरियाणा में सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करना है। यह कहना है भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा का।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आठ लोकसभा सीटों पर संभावित प्रत्याशियों का पैनल तैयार करके 15 जनवरी तक भाजपा हाईकमान को भेजा जाएगा। वह वीरवार को कुरुक्षेत्र की रोड धर्मशाला में आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने से पहले पत्रकारों से मुखातिब थे।

रामबिलास शर्मा ने दावा किया कि हरियाणा से कांग्रेस का सफाया करने में बीजेपी-हजका गठबंधन पूरी तरह सक्षम है। महागठबंधन की चर्चाओं को दरकिनार करते हुए शर्मा ने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में गठबंधन गतिविधियों के साथ खासतौर पर नरेंद्र मौदी की लोकप्रियता से कांग्रेस घबराई हुई है।
विज्ञापन


इस मौके पर उनके साथ भाजपा विधायक दल के नेता अनिल विज, प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व सांसद रतन लाल कटारिया, वीर कुमार यादव, चुनाव अभियान समिति के प्रदेश प्रमुख भारत भूषण भारती तथा जिला भाजपा प्रधान धुम्मन सिंह किरमिच भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, वीरवार को कार्यकारिणी बैठक के विषय में रामबिलास शर्मा ने बताया कि 28 और 29 दिसंबर को हरियाणा के 90 बूथों पर 16 हजार बूथ कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने की रणनीति बनाना, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने के लिए कमेटियों का गठन, गुजरात के सरदार सरोवर तट पर लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की विश्व की सबसे ऊंची (600 फुट) प्रतिमा के लिए लौह संग्रहण समिति द्वारा हरियाणा के हर गांव से हल का पुराना लोहा, मिट्टी इकट्ठी करने की योजना को भी अंतिम रूप दिया गया।

 शर्मा के अनुसार गुजरात के सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम भाई रूपाला 29 और 30 दिसंबर को हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिला के गांव पाली, झज्जर के गांव डाकला व टोहाना के गांव बराला में लोहा और मिट्टी जुटाने के कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। शर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर 11 फरवरी को ‘एक वोट एक नोट’ लेने के लिए समर्पण दिवस मनाया जाएगा। बैठक के दौरान भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा सभी जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी शामिल हुए।

ठंडे बस्ते में पड़े मोदी के शक्ति केंद्र होंगे मजबूत
ठंडे बस्ते में पड़े भाजपा के शक्ति केंद्रों को मजबूत बनो के लिए भाजपा मसौदा तैयार कर रही है। कुरुक्षेत्र के 130 और प्रदेश के 3200 शक्ति केंद्र खड़े करने की जुगत में भाजपा पूरी ताकत झोकने को तैयार है। गौरतलब है कि हरियाणा में भाजपा के शक्ति केंद्र बनाने की व्यूहरचना एक दशक पहले नरेंद्र मोदी ने ही बनाई थी। इस रणनीति से बने शक्ति केंद्र हरियाणा में भाजपा को सत्ता का स्वाद चखा चुके हैं।

 उल्लेखनीय है कि हविपा और इनेलो-भाजपा गठबंधन के शासन के दौरान हरियाणा में भाजपा प्रभारी नरेंद्र मोदी थे। उस दौरान मोदी ने ही पहली बार हरियाणा में पांच बूथों का एक शक्ति केंद्र बनाने की नींव डाली थी, लेकिन बाद में पार्टी के जनाधार के साथ ये शक्ति केंद्र भी ठंडे बस्ते में चले गए थे। अब एक बार फिर इन शक्ति केंद्रों को मजबूती बनाने की कवायद भाजपा में शुरू हो चुकी है।

 पार्टी से जुड़े नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित होने के बाद स्वयं नरेंद्र मोदी इन शक्ति केंद्रों को मजबूत बनाने का आह्वान कर चुके हैं।

कुरुक्षेत्र में भाजपा कार्यकारिणी की बैठक के पहले सत्र की शुरुआत इन शक्ति केंद्रों के प्रमुखों ने अपने-अपने बीएलए-2 के परिचय दिए। भाजपा की इस रणनीति में प्रत्येक शक्ति केंद्र पर 1-1 प्रमुख और पालक होंगे, जबकि हर बूथ पर एक प्रभारी और सह प्रभारी होगा।

इस रणनीति में विश्वास रखने वाले भाजपा नेताओं का कहना है कि पिछले चार चुनावों में इन शक्ति केंद्रों का इस्तेमाल उस स्तर पर नहीं हुआ, जितनी दरकार थी। वहीं 28-29 दिसंबर को प्रत्येक हलके में होने वाली बैठकों में शक्ति केंद्रों के प्रभारी और पालक भी मौजूद रहेंगे।

भाजपा-हजकां का मजबूत गठजोड़ टूटेगा नहीं
हरियाणा में भाजपा नेताओं के लिए ये कहना अब रिवायत बन गई है कि दोनों दलों का गठबंधन काफी मजबूत है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सहित भाजपा विधायक दल के नेता अनिल विज ने यही दावा किया।

 वहीं, पिछले दिनों कुरुक्षेत्र में बाबा रामदेव की इनेलो-भाजपा गंठबंधन के बयान संबंधित सवाल पर विज ने कहा कि हो सकता है कि उन्हें इसकी जानकारी हो।


आम आदमी और वर्कर पर फोकस
भले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा और विधायक दल के नेता अनिल विज अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी का हरियाणा में कोई जनाधार न होने का दावा कर रहे हों, लेकिन कार्यकारिणी की बैठक में जो गुर दिए गए उसके अनुसार पूरा फोकस आम व्यक्ति और आम वर्कर पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed