फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Eight and a half lakh rupees withdrawn from the account by posing as a bank employee

Karnal News: बैंक कर्मी बताकर खाते से निकाले साढ़े आठ लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Eight and a half lakh rupees withdrawn from the account by posing as a bank employee
करनाल। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से लाखों रुपये निकाल लिए। यह ठगी सेक्टर-6 निवासी दर्शन सिंह डोगरा के साथ हुई। ठगों ने खुद को बैंक कर्मी बताकर उनके खाते से 8 लाख 62 हजार 500 रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में दर्शन सिंह ने बताया कि उसके पास 16 अप्रैल को एक कॉल आई जिसमें कॉलर ने खुद को पंजाब नेशनल बैंक का कर्मचारी बताया। उसने क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर दर्शन सिंह से डेबिट कार्ड की पूरी जानकारी ले ली और इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से उनके खातों से पैसे निकाल लिए।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि कॉलर ने उसे यह कहकर भरोसे में ले लिया कि वह अपनी फोन की स्क्रीन से छेड़छाड़ न करें, जिसके चलते वे झांसे में आ गए। इसके बाद उनके दो बैंक खातों से 4200 रुपये और 8.58 लाख रुपये चार ट्रांजेक्शन से निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई है और बैंक स्टेटमेंट के साथ थाना साइबर क्राइम करनाल में लिखित शिकायत भी दी है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर ठगों की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed