{"_id":"58ed1e214f1c1b9d36cf6d00","slug":"education-will-be-given-to-the-government-school-on-the-lines-of-panchayat-private-school-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत प्राइवेट स्कूल की तर्ज पर सरकारी स्कूल में दिलाएगा शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत प्राइवेट स्कूल की तर्ज पर सरकारी स्कूल में दिलाएगा शिक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
Updated Tue, 11 Apr 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत कैरवाली ने ग्रामीणों की सहमति से गांव के सरकारी स्कूल के हालात बदलने व प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर सभी सुविधाएं देने का फैसला लिया है। स्कूल में पंचायत अपने स्तर पर स्टाफ की पूर्ति करेगी, ताकि सरकारी स्कूल के बच्चों को भी अच्छी शिक्षा मिल सके। इस संबंध में गांव कैरवाली के राजकीय प्राइमरी स्कूल में सरपंच संजू कुमार ने बैठक की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गांव के सरकारी स्कूलों में आज कोई अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ने के लिए नही भेजना चाहता। जिसका कारण अधूरा स्टाफ और अन्य मूलभूत सुविधाएं न होना है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़े। इसके लिए ग्राम पंचायत ग्रामीणों के सहयोग से स्कूल के हालात सुधारेगी।
विज्ञापन
जिसके लिए ग्राम पंचायत सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले गरीब बच्चों को जरूरी सुविधाएं दी जाएगी। इसके साथ ही स्कूल में अध्यापकों की कमी को पूरा करने के लिए पंचायत अपने स्तर पर गेस्ट टीचर रखने का प्रयास करेगी और स्कूल में होने वाली गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रबंध करेगी। इसके लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा, जिसका एक सदस्य स्कूल में दौरा कर गतिविधियों का जायजा लेगा और उसकी रिपोर्ट ग्राम पंचायत को सौंपेगा।
विज्ञापन