{"_id":"68f15947e1389baaae0b72d3","slug":"education-committee-of-the-legislative-assembly-visited-odisha-karnal-news-c-18-knl1008-760650-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: विधानसभा की शिक्षा समिति ने किया ओड़िशा का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: विधानसभा की शिक्षा समिति ने किया ओड़िशा का दौरा
Fri, 17 Oct 2025 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
इंद्री। हरियाणा विधानसभा की शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाएं समिति ने ओड़िसा राज्य का अध्ययन दौरा किया। इस दौरे की अध्यक्षता विधायक रामकुमार कश्यप ने की। समिति ने चिल्का लेक, श्री जगन्नाथ पुरी मंदिर व संत पड़ा स्कूल का भ्रमण किया। इसमें समिति सदस्यों को ओड़िसा की संस्कृति, शिक्षा व्यवस्था और सामाजिक जीवन को निकट से समझने का अवसर प्राप्त हुआ। इससे हरियाणा में भी इन सेवाओं को बेहतर बनाया जा सकेगा। विधायक ने कहा कि समिति का संकल्प शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी जनसेवाओं को और अधिक सशक्त, पारदर्शी व परिणामकारी बनाना है। संवाद
विज्ञापन