{"_id":"668de3beb8586632cb04d2a7","slug":"ed-raids-retired-commissioners-house-documents-scrutinized-karnal-news-c-18-knl1008-427382-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सेवानिवृत्त आयुक्त के घर ईडी की दबिश, खंगाले दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सेवानिवृत्त आयुक्त के घर ईडी की दबिश, खंगाले दस्तावेज
विज्ञापन
- सुबह से रात तक मौजूद रही टीम, वैट घोटाले से जुड़ा बताया जा रहा मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वैट घोटाला मामले में शहर के सेक्टर-14 निवासी सेवानिवृत्त उप उत्पाद शुल्क एवं कराधान आयुक्त नरेंद्र कुमार रंगा के घर पर दबिश दी। सुबह से लेकर रात करीब नौ बजे तक टीम घर पर मौजूद रही। इस दौरान टीम ने दस्तावेजों को खंगाला। इसके बाद वे लौट गए। टीम में पांच से छह सदस्य शामिल थे।
बताया जाता है कि प्रदेश में ईडी ने करीब 14 स्थानों पर दबिश दी है। जिसमें हरियाणा राज्य सिविल सेवा के तीन सेवानिवृत्त अधिकारियों सहित कुछ निजी व्यक्तियों को भी शामिल किया गया है। तीन सेवानिवृत्त अधिकारियों में नरेंद्र कुमार रंगा भी शामिल हैं। जो पंचकूला से सेवानिवृत्त हुए हैं और सिरसा में भी डीटीसी रह चुके हैं। सेक्टर-14 में नरेंद्र कुमार के घर में आयुर्वेदिक औषधालय एवं पंचकर्म सेंटर भी खुला हुआ है।