फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Earned name by overcoming disability and honing skills

Karnal News: निशक्तता को मात देकर हुनर निखार कमाया नाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Earned name by overcoming disability and honing skills
- कर्ण नगरी के तरुण कुमार का भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में चयन
विज्ञापन

- तपन शिक्षण संस्थान में पढ़ाई कर रहा है 26 वर्षीय यह खिलाड़ी
- इंग्लैंड में प्रतिद्वंद्वी टीम के साथ होने वाले पहले मुकाबले में खेलेगा तरुण

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। छोटी सी उम्र में निशक्तता को मात देकर न सिर्फ अपने हुनर को विकसित किया बल्कि खेल प्रतिभा को भी निखारा। अब यह खिलाड़ी अपनी बहुउद्देशीय प्रतिभा के दम पर फुटबॉल, एथलीट स्पर्धाओं और अब क्रिकेट में भी देश का नाम रोशन करेगा।
यह कहानी है तपन शिक्षण संस्थान के निशक्त खिलाड़ी तरुण कुमार की, जो मानसिक रूप से भले ही सही न हो लेकिन शारीरिक हुनर के दम पर नाम कमा रहा है। तरुण का भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में चयन हो गया है। यह छोटी सी उम्र में संस्थान में आया और अपना हुनर निखार नाम कमाया।
विज्ञापन

तरुण ने जब तपन शिक्षण संस्थान नीलोखेड़ी में दाखिला लिया था तो वह मात्र तीन साल का था अब वह 26 साल का हो गया है। वह रोजाना खेल अभ्यास से अपने हुनर को विकसित कर रहा है। सुबह समय से उठकर वह रोजाना मैदान में पसीना बहाता है। इससे पहले भी तरुण ऑस्ट्रेलिया में आयोजित फ्लोर हॉकी में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तपन शिक्षण संस्था की शिक्षिका डॉ. सुजाता ने बताया कि तरुण में शुरुआत से ही अलग ही प्रतिभा है। वह मानसिक रूप से जितना कमजोर है शारीरिक रूप से उतना ही मजबूत और स्वस्थ भी है। यही नहीं तरुण के पिता 50 प्रतिशत और मां 100 प्रतिशत निशक्त है, वह अपने मां-बाप की इकलौती संतान है। तरुण के मां-पिता सेक्टर नौ में रहते हैं, वे समय-समय पर तरुण से मिलने उनके शिक्षण संस्थान में आते हैं। तरुण का तपन में ही मन लगता है, वह घर जाने से कतराता है उसे बच्चों में रहना व उनके साथ खेलना बेहद पसंद है।


तरुण के अध्यापकों व साथियों में खुशी का माहौल
कर्ण नगरी के तपन शिक्षण संस्थान के निशक्त खिलाड़ी तरुण कुमार का भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में चयन होने से उनके साथियों और अध्यापकों में खुशी का माहौल है। अब वह पहली बार इंग्लैंड में डीसीसीआई की ओर से आयोजित होने वाली पुरुष सम्मिलित क्रिकेट स्पर्धा में भाग लेगा। इस भारतीय टीम में तीन मानसिक रूप से निशक्त खिलाड़ी प्रावीन नेलवाल, ऋषभ जैन व तरुण कुमार, श्रवण विकलांगता खिलाड़ियों में विवेक कुमार, संजू, अभिषेक, उमर, विरेंद्र साई, आकाश शामिल हैं। वहीं शारीरिक रूप से विकलांग खिलाड़ियों में योगेंद्र, रविंद्र, विक्रांत, राजेश, राधिका प्रसाद और नरेंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed