फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   e rikshau driver committ suide

जहरीला पदार्थ निगलकर ई-रिक्शा चालक ने दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
e rikshau driver committ suide
फाइनेंसरों द्वारा दी जाने वाली धमकी से तंग आकर एक ई-रिक्शा चालक ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। मृतक ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें फाइनेंस के पैसे न लौटाने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वाल्मीकि कालोनी निवासी रानी देवी ने बताया कि उसका 41 वर्षीय पति ललित कुमार रोज की तरह ई-रिक्शा लेकर सुबह पांच बजे घर से चला गया था। दोपहर उसके पास किसी ने पति के मोबाइल से सूचना दी कि ललित ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है और उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है। अस्पताल में गंभीर हालत में उसके पति ने उसे बताया कि उसने फाइनेंस पर कुछ पैसे लिए थे और उसे पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। शिकायत में उसके पति की जेब से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने उक्त आरोप लगाए। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। सिटी थाना प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर नवीन कबाड़ी, जर्मन लाल, इंद्रजीत, विक्रम, अरुणा व राधा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed