फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dumper crushed two people, one died

Karnal News: डंपर ने दो लोगों को कुचला, एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 02:40 AM IST
विज्ञापन
Dumper crushed two people, one died
- अंबाला के बिंजलपुर का रहने वाला था मृतक रुलदाराम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। घीड़ गांव के पास बुधवार रात पैदल जा रहे दो लोगों को डंपर ने कुचल दिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अंबाला के बिंजलपुर निवासी रुलदाराम के रूप में हुई है। जिसकी उम्र 58 साल है और वह राइस मिल में काम करता था। रुलदाराम और उसका परिचित फूलसिंह बुधवार रात सामान लेने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से डंपर आया और दोनों को कुचल दिया। लहूलुहान हालत में दोनों सड़क पर पड़े रहे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही रुलदाराम कि मौत हो चुकी थी। मौके से चालक डंपर लेकर भाग चुका था, जबकि घायल फूलसिंह सड़क पर तड़पता रहा। पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उसकी हालत गम्भीर है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी चालक को पकड़ने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed