फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dumper collided with truck, driver and conductor trapped in damaged cabin, revived after an hour

Karnal News: ट्रक से टकराया डंपर, क्षतिग्रस्त केबिन में फंसे चालक-परिचालक, एक घंटे बाद जीती जिंदगी

Mon, 19 Jan 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 19 Jan 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Dumper collided with truck, driver and conductor trapped in damaged cabin, revived after an hour
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक
करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर रविवार को हादसे के बाद दो लोगों को बचाने के लिए एक घंटे तक संघर्ष हुआ। क्षतिग्रस्त डंपर के केबिन में चालक जसविंद्र और परिचालक कुलविंद्र फंसे हुए थे। डंपर की हालत यह थी कि दोनों के बचने की उम्मीद नहीं की जा रही थी। लोगों ने हार नहीं मानी। आसपास के लोग और पुलिसकर्मी जुटे रहे। केबिन को क्रेन से खींचकर उसमें एक आदमी के जाने के लिए जगह बनाई गई। आखिर दोनों को बाहर निकाल लिया गया। उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हादसा सुबह 9 बजे हुआ। डंपर चंडीगढ़ से दिल्ली की ओर जा रहा था। नीलोखेड़ी के समाना बाहू गांव के पास आगे जा रहे ट्रक चालक ने रफ्तार कम करने के लिए अचानक ब्रेक लगाए। पीछे से आए डंपर का चालक ब्रेक नहीं लगा पाया और ट्रक से टक्कर हो गई। डंपर के क्षतिग्रस्त केबिन में चालक जसविंद्र और परिचालक कुलविंद्र फंस गए।
विज्ञापन

हादसा इतना भयानक था कि डंपर का केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। चालक और परिचालक अंदर फंसे हुए थे। अंदर जाने के लिए रास्ता नहीं था। आसपास के लोगों ने दोनों को निकालने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। सूचना पर बुटाना थाना पुलिस पहुंची। दो हाइड्रा क्रेन मंगवाई गईं। डंपर के केबिन को खींचकर सीधा किया गया। एक घंटे के जतन के बाद चालक और परिचालक को केबिन से बाहर निकाला जा सका। दोनों को करनाल के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। घायल परिचालक कुलविंद्र की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुटाना थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया है। क्षतिग्रस्त डंपर को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ समय तक यातायात रुका रहा। पुलिस ने जल्द ही वाहनों को रास्ते से हटाकर यातायात शुरू करा दिया था।

तरावड़ी के पखाना गांव के पास रविवार को सुबह 10 बजे पखाना गांव के पास राइस मिल से निकल रहे ट्रक से बचने के प्रयास में चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका। कार पेड़ से टकरा गई। कार में सवार पंजाब के सरहिंद निवासी महिला सतविंद्र कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं।



पुलिस के अनुसार सतविंद्र कौर और उनका परिवार रविवार को कार से तरावड़ी से पखाना गांव की ओर जा रहा था। पखाना गांव के नजदीक स्थित राइस मिल के अंदर से एक ट्रक अचानक सड़क पर आ गया। कार चालक ने ट्रक से बचने के प्रयास में कार को दूसरी साइड में मोड़ा। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर सीधे सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं लेकिन सतविंद्र कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने उनको और परिवार के अन्य सदस्यों को कार से बाहर निकाला। सतविंद्र को करनाल के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।


फुटेज में दिखी घटना, वीडियो वायरल



हादसे के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें ट्रक से बचाते हुए कार दूसरी साइड़ में जाकर पेड़ से टकराती दिख रही है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी की जांच की। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि ट्रक राइस मिल से निकल अचानक सड़क पर आता है। बचने के प्रयास में चालक कार को दूसरी तरफ मोड़ता है। कार पेड़ से टकरा जाती है। तरावड़ी थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed