फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Due to the rain in a month, the farmers' hopes were watered

एक माह में हुई बारिश से फेरा किसानों की उम्मीदों पर पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Due to the rain in a month, the farmers' hopes were watered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पिछले एक माह में हुई बारिश जिले में किसानों क लिए मुसीबत बनकर बरसी। इस बारशि से जिले में सैकड़ों किसानों की खड़ी फसल में भारी नुकसान हुआ है। एक तरह से उनके सपनों पर पानी फिर गया है। पूरे जिले में पिछले एक माह में हुई बारिश में हुए नुकसान के कारण 432 किसानों ने फसल मुआवजे के लिए आवेदन किया है। कृषि विभाग ने अधिकतर किसानों का सर्वे किया जा चुका है। कईयों का अभी किया जाना है।
आपदा के तहत किसानों को खराब हुई फसल का मुआवजा दिया जाता है। यह मुआवजा उन्हीं किसानों को मिलता है, जिन्होंने प्रधानमंत्री बीमा योजना के तहत फसल का बीमा करवाया है। इस सीजन में जिलेभर से कृषि विभाग के पास अब तक 432 व्यक्तिगत सूचना फसलें खराब होने की प्राप्त हुई हैं। इनमें 92 सूचनाएं 11 जनवरी से 18 जनवरी तक होने वाली बरसात की हैं। जिनका सर्वे किया जा रहा है। विभाग के अनुसार कई जगहों पर 30 प्रतिशत तक नुकसान किसानों को हुआ हे। इस सर्वे रिपोर्ट को विभाग मुख्यालय भेजा जा रहा है। वहीं 340 सूचनाएं 3 व 4 फरवरी को हुई बरसात की है। जिनका सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के बाद इनकी रिपोर्ट भी मुख्यालय में भेज दी जाएगी। इन सभी सूचनाओं में किसानों की औसतन 3 से 4 एकड़ फसल खराब है। सबसे अधिक फसल गुहला क्षेत्र में खराब होने की सूचना प्राप्त हुई है। अब तक गेहूं की फसल ही खराब होने की ही सूचना है।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि कई क्षेत्रों में इस बारिश से सब्जी की फसल में भारी नुकसान हुआ है। कई जगहों पर गेहूं की फसल भी नुकसान में है। यह ऐसा समय है, जिसमें फसल की फिर से बुआई नहीं की जा सकती। एक बार फसल खराब हुई तो पूरे छह माह के लिए नुकसान हो गया। इसीलिए किसानों ने सरकार से मुआवजा राशि दिलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैथल कृषि विभाग में सांख्यिकीय सहायक सुशील कुमार ने बताया कि स्थानीय आपदा के तहत इस बार अब तक 432 व्यक्तिगत सूचना फसलें खराब होने की आई है। इनका विभाग की ओर से सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के बाद इनकी रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय में भेज दी जाती है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खराब हुई फसलों को मुआवजा सीधे किसानों के बैंक खातों में ही जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed