फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Due to strike paralyzed the functioning of banks

हड़ताल के चलते बैंकों में कामकाज ठप

Tue, 11 Feb 2014 12:45 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Tue, 11 Feb 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
Due to strike paralyzed the functioning of banks
बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते कुरुक्षेत्र की सारी शाखाओं में कामकाज ठप रहा। कर्मचारी बैंक शाखाओं के बाहर बैठे रहे और सारा दिन सरकार विरोधी नारेबाजी का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन


कर्मचारियों द्वारा कामकाज ठप रखने की वजह से क्लीरियिंग हाउस नहीं हो सका और करीब 100 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ, हालांकि एटीएम होने के कारण छोटे व मध्यम श्रेणी के ग्राहकों को अधिक कठिनाई नहीं उठानी पड़ी, लेकिन बड़े व्यापारियाें को इस हड़ताल के कारण काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक, ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स सहित सभी सरकारी बैंकों में ताले लटके रहे और कर्मचारियों ने नारेबाजी कर अपना रोष प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएनबी बैंक अधिकारी एसोसिएशन की कुरुक्षेत्र शाखा के प्रधान हाकम चौधरी, यूनियन नेता श्रीनिवास, सतबीर शर्मा, हवा सिंह रंगा सहित कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जानबूझकर कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है। उनकी मांग है कि 10वां वेतन समझौता जल्द लागू किया जाए।

हाकम चौधरी ने बताया कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को स्वीकार नहीं किया तो बैंक कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेवारी केंद्र सरकार की होगी। उन्होंने बताया कि हड़ताल के दूसरे दिन सभी बैंक कर्मचारी अपनी-अपनी शाखाओं से प्रदर्शन करते हुए रेलवे रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के सामने एकत्रित होंगे जहां धरना व प्रदर्शन किया जाएगा।

उनके अनुसार पहले दिन करीब 100 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। पीएनबी शाखा के हड़ताली कर्मचारियों द्वारा किए गए प्रदर्शन में रमेश अरोड़ा, डीसी मच्छाल, सेवाराम, केके गुप्ता, केएल गाबा ने संबोधित किया।
इसी प्रकार भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के सामने विनय, गुरदीप, वेद ग्रोवर, पंकज, सतीश, शमशेर, जगीर सिंह, अनिल गुप्ता, विपिन गुप्ता, सुभाष, सोमनाथ इत्यादि ने रोष प्रकट करते हुए बैंक प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।


सर्वकर्मचारी संघ आया समर्थन में
सर्वकर्मचारी संघ ने बैंक कर्मचारियों की मांगों को उचित ठहराते हुए उनकी हड़ताल का समर्थन किया है। सर्वकर्मचारी संघ के जिला प्रधान संत कुमार, कुंटिया प्रधान एवं सर्वकर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मानसिंह, सीटू के महासचिव महाबीर दहिया, नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान बलजीत सिंह ने भी हड़ताली बैंक कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया। इन नेताओं ने कहा कि सरकार कर्मचारियों व आम जनता को लड़वाने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed