फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Due to rain, the water of the fields was filled on Chhachhrauli road in Vyaspur

Karnal News: बारिश से व्यासपुर में छछरौली मार्ग पर भर गया खेतों का पानी

Wed, 13 Aug 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 13 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Due to rain, the water of the fields was filled on Chhachhrauli road in Vyaspur
गणपति विहार कॉलोनी में खराब हुई बाइक को ले जाते युवक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/व्यासपुर। जिले में मंगलवार को दूसरे दिन भी बारिश हुई। तड़के शुरू हुई बारिश सुबह तक जारी रही। हालांकि बारिश सोमवार के बजाय कम थी, जिस कारण शहरी क्षेत्र में कहीं पर भी जलभराव नहीं हुआ। वहीं व्यासपुर में बारिश ने कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा कर दी। शाम के समय पानी खेतों से होता हुआ छछरौली मार्ग पर जमा हो गया।
सुबह के समय बारिश होने से विद्यार्थियों को स्कूल जाने में परेशानी हुई। अभिभावक बच्चों को बारिश से बचाकर स्कूल पहुंचाते हुए दिखे। सड़कों पर कीचड़ से आने जाने वालों को काफी परेशानी हुई। सोम नदी का पानी भी सामान्य रहा। बारिश के पानी से खेत लबालब हो चुके हैं। किसान खेतों से पानी की निकासी करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

क्योंकि फसलों में ज्यादा दिन तक पानी भरने से इनके खराब होने का खतरा पैदा हो सकता है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज गया मौसम विभाग के अनुसार बुधवार व वीरवार को भी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं व्यासपुर में सोमवार को हुई बारिश से कस्बा के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा कर दी। शाम के समय पानी खेतों से होता हुआ छछरौली मार्ग पर जमा हो गया। गणपति विहार कॉलोनी, शांति कॉलोनी, भागमल वाली गली और पोस्ट ऑफिस के पीछे स्थित तालाब बारिश से ओवरफ्लो हो गए। जिससे आसपास की गलियों और घरों में पानी भर गया।
स्थिति को देखते हुए एसडीएम जसपाल सिंह गिल और बीडीपीओ आस्था गर्ग ने तुरंत जलभराव की समस्या के समाधान के लिए पंचायत को निर्देश जारी किए। पंचायत प्रतिनिधि पंकुश खुराना के नेतृत्व में राहत कार्य शुरू किया गया।
गणपति विहार कॉलोनी में भरे पानी को बाहर निकालने के लिए पंप सेट लगाए गए, जिससे धीरे-धीरे पानी की निकासी शुरू हुई। छछरौली रोड पर पानी जमा होने से कार व बाइक पानी में फंस गए। इसी तरह, पोस्ट ऑफिस के पीछे स्थित तालाब के ओवरफ्लो होने से पास की गलियों में भरे पानी को भी पंप सेट की मदद से बाहर निकाला गया।

शांति कॉलोनी और भागमल वाली गली में भी बारिश से ओवरफ्लो हुए तालाब का पानी जमा हो जाने से लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कत हो रही थी। पंचायत की टीम ने यहां भी पंप सेट लगाकर पानी बाहर निकाला और जलभराव को खत्म करने का प्रयास किया। कई घंटों तक लगातार पंपिंग कार्य चलता रहा, जिसके बाद प्रभावित क्षेत्रों में पानी का स्तर काफी हद तक कम हो गया। ग्राम पंचायत द्वारा किए गए इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली।

गणपति विहार कॉलोनी में खराब हुई बाइक को ले जाते युवक। संवाद

गणपति विहार कॉलोनी में खराब हुई बाइक को ले जाते युवक। संवाद

गणपति विहार कॉलोनी में खराब हुई बाइक को ले जाते युवक। संवाद

गणपति विहार कॉलोनी में खराब हुई बाइक को ले जाते युवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed