फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   DSP changed in suicide investigation

आत्महत्या की जांच मामले में डीएसपी को बदला

Fri, 27 Dec 2013 10:25 PM IST
घरौंडा
घरौंडा Updated Fri, 27 Dec 2013 10:25 PM IST
विज्ञापन
DSP changed in suicide investigation
घराैंडा के गांव चौरा में युवक की आत्महत्या के मामले में पीड़ित पक्ष की मांग पर पुलिस अधीक्षक ने जांच डीएसपी कैथल को सौंप दी है।
विज्ञापन


डीएसपी सुरेंद्र भौरिया ने मामले की गहनता से जांच करने के लिए पीड़ित पक्ष को घरौंडा विश्राम गृह में बुलाकर पूरे मामले की जानकारी हासिल की। पीड़ित पक्ष ने सरपंच व अन्य छह व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए शनिवार को जिला मुख्यालय पर भूख हड़ताल करने की चेतावनी दे दी है।

शुक्रवार को डीएसपी कैथल सुरेंद भौरिया ने चौरा निवासी के मामले में मृतक शिवम के पिता रामपाल सहित पीड़ित पक्ष के लोगों को दोपहर बाद विश्राम गृह में बुलाया। सैकड़ों की तादाद में पहुंचे पीड़ित पक्ष के लोगों ने डीएसपी के सामने आरोप लगाया कि शिवम के साथ गांव के कुछ लड़कों की कहासुनी हो गई थी। इसके लिए गांव के सरपंच राजेंद्र ने पंचायत में उनके पुत्र को सरेआम जमीन पर नाक रगड़वाई व जूते मारे।
विज्ञापन


इससे आहत होकर शिवम ने 17 दिसंबर को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया था लेकिन दो सप्ताह बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। पीड़ित पक्ष के लोग कई बार गुहार लगा चुके हैं। इसकी जांच डीएसपी करनाल सुनील कुमार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष ने डीएसपी बदलने की गुहार प्रशासन से लगाई थी। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच डीएसपी सुरेंद्र भौरिया को सौंप दी। मृतक शिवम के पिता रामपाल ने बताया कि वे शनिवार से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए जिला उपायुक्त कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे।

पीड़ित पक्ष ने सुरेंद्र भौरिया को एक ऑडियो सीडी भी सौंपी है, जिसमें पंचायत में हुए पूरे घटनाक्रम की बातें रिकॉर्ड हैं। डीएसपी भौरिया ने बताया कि जांच उन्हें सौंपी गई है। पीड़ित पक्ष की बात सुनी गई है। जांच के लिए दूसरे पक्ष से भी मिला जाएगा।

नहर में गिरे युवक का सुराग नहीं लगने पर नारेबाजी

इंद्री के गांव बड़ागांव निवासी 30 वर्षीय युवक का सुराग नहीं मिलने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने नेवल पुल पर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

15 दिसंबर को यह युवक बाइक का संतुलन बिगड़ने से नहर में गिर गया था। इतना ही नहीं, ग्रामीणों ने एक दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि युवक की तलाश नहीं हुई तो क्षेत्र की सड़कों पर जाम लगा देंगे। उधर, प्रशासन इस अल्टीमेटम से सतर्क हो गया है।

गांव के कंवरपाल राणा ने बताया कि जगदीश 15 दिसंबर को गांव से खेत में गया था। वह नहर की पटरी पर पहुंचा तो घनी धुंध के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और नहर में गिर गया। उसे गिरते हुए गांव के ही लोगों ने देखा था। इसके लिए थाना कुंजपुरा तथा प्रशासन को सूचित किया गया था। प्रशासन ने उनकी बात की पूरी तरह से अनदेखी की।

वह ठिठुरती रातों में पुलों पर पहरा दे रहे हैं, परंतु 13 दिन बीतने पर भी जगदीश का कोई अता-पता नहीं चला है। प्रशासन के खिलाफ ग्रामीणों में काफी रोष है, जिसके खिलाफ शुक्रवार को नारेबाजी की गई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि 28 दिसंबर को 11 बजे तक युवक का कोई सुराग नहीं लगा तो वे सड़कों पर जाम लगा देंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ग्रामीणों ने मांग की कि नहर का पानी कम किया जाए ताकि युवक को तलाशा जा सके। मौके पर समाजसेवी सोहन सिंह राणा, राजपूत सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरदीप सिंह राणा, गोपाल, शीशपाल राणा, सुरेंद्र राणा चेयरमैन, किरण पाल, दल सिंह पूर्व सरंपच, रामदास, राजपाल, शेखर राणा, बीरसिंह, चरण सिंह, बजिंदर, देवेंद्र उपस्थित थे।

पुलिस का रोल ही नहीं

थाना कुंजपुरा प्रभारी वजीर सिंह ने बताया कि शव मिलने पर ही 174 की कार्रवाई की जाएगी। हमारा संबंध सिर्फ क्राइम से होता है। इसके बारे में तो डीसी साहब ही बता सकते हैं। इस मामले में ग्रामीणों की व्यक्तिगत रूप से गोताखोर बुलाकर मदद की थी। पुलिस का इसमें कोई रोल नहीं होता।

घर में घुसकर महिला से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

करनाल में दो दिन पहले महिला के घर में घुसकर उससे मारपीट करने व छेड़छाड़ करने के बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को सेक्टर आठ की ग्रीन बेल्ट से काबू करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया।

यहां कोर्ट ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। शनिवार को पुलिस आरोपी को कोर्ट में दोबारा पेश करेगी। थाना सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया था कि उसका पति पिछले कुछ समय से लापता है, जिसके चलते वह अपने घर पर अकेली रहती है।

उसके अकेलेपन का फायदा उठाकर कमालपुरा निवासी ईश्वर 25 दिसंबर को उसके घर में घुस आया और उससे मारपीट कर छेड़छाड़ का प्रयास किया और जाते हुए इस बारे में किसी को बताने पर उसे मारने की धमकी दी। पीड़ित महिला ने बताया कि हो सकता है कि उसके पति को लापता कराने में आरोपी की अहम भूमिका हो।

पुलिस ने पीड़ित महिला का कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद आरोपी को काबू किया है।

धूप में बैठी महिला से चेन झपटी
करनाल में लाइन पार क्षेत्र में घर से बाहर धूप में बैठी महिला की बाइक सवार दो युवक सोने की चेन स्नैचिंग करने की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।


राम नगर पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर कार्रवाई करने के बाद आरोपियाें की तलाश शुरू कर दी है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे कृष्णा नगर की रहने वाली मोनिका अपने घर के बाहर धूप में बैठी थी। इसी बीच बाइक  सवार दो युवक उसके समीप आए और बाइक को धीरे करते हुए मोनिका के गले से सोने की चेन की झपटकर फरार हो गए।

मोनिका कुछ समझ पाती आरोपी तब तक आंखाें से ओझल हो चुके थे। महिला के शोर मचाते ही क्षेत्र के लोग एकत्र हो गए और सूचना राम नगर पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed