फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dry weather with possibility of fog

Karnal News: मौसम खुश्क रहने और कोहरा पड़ने की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Dry weather with possibility of fog
करनाल। शहर में वीरवार को भी मौसम खुश्क रहा है लेकिन तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शुक्रवार को भी हल्का कोहरा रह सकता है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली कमी आ सकती है। 30 नवंबर की रात को एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिसके बाद मौसम में बदलाव की संभावना है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से लगातार मौसम खुश्क है। कुछ दिनों से कोहरा या धुंध भी कम है लेकिन अब सुबह हल्का कोहरा होने और हवाएं चलने के कारण तापमान में गिरावट आई है। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में वीरवार को अधिकतम तापमान 25.0 और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वीरवार को एक्यूआई 128 दर्ज किया गया है, जो बुधवार से अधिक है।
विज्ञापन

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ.मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर दो दिसंबर तक खुश्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से 30 नवंबर तक रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आने तथा कहीं कहीं अलसुबह हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed