{"_id":"69879edcecac1cc18c0dfb02","slug":"drunk-man-attacks-x-ray-technician-with-bottle-injures-head-karnal-news-c-18-knl1018-840943-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नशे में किया एक्सरे टेक्नीशियन पर बोतल से हमला, सिर पर चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नशे में किया एक्सरे टेक्नीशियन पर बोतल से हमला, सिर पर चोटें
Sun, 08 Feb 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मॉडल टाउन क्षेत्र में बुधवार देर रात पौने 11 बजे घर लौट रहे बड़ी वाल्मीकी बस्ती निवासी एक्सरे टेक्नीशियन अजय पर शराब में धुत दो लोगों ने हमला करके घायल कर दिया। आरोप है कि दोनों ने उनके चेहरे और सिर में कांच की बोतल से वार किया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने घायल की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
मॉडल टाउन की बड़ी वाल्मीकी बस्ती निवासी अजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बठला अस्पताल के पास एक निजी क्लीनिक में एक्स-रे तकनीशियन के तौर पर काम करते हैं। 2 फरवरी की रात को करीब पौने 11 बजे वह अपने दोस्त छोटी मार्केट वाल्मीकि बस्ती, मॉडल टाउन निवासी संदीप को उसके घर छोड़कर वापस लौट रहे थे। घर के नजदीक पहुंचते ही रास्ते में उसे बड़ी वाल्मीकि बस्ती, मॉडल टाउन निवासी अक्षय और मोनू मिले, दोनों शराब पी रहे थे। उसे देखते ही दोनों ने गालियां देनी शुरू कर दीं।
उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने पिटाई की। आरोपियों ने उसे जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद आरोपी मोनू ने उसे पकड़े रखा और अक्षय ने कांच की शराब की बोतल से उसके सिर और मुंह पर वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और खून बहने लगा। शोर सुनने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। सूचना मिलते ही अजय के परिजन मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए घायल अजय को कल्पना चावला अस्पताल करनाल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। सिविल लाइन थाना प्रभारी रामलाल ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।