{"_id":"60c3cb7e8ebc3e8a63158575","slug":"drugs-eat-infront-of-police-karnal-news-knl72821564","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के समक्ष जहरीला पदार्थ निगला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के समक्ष जहरीला पदार्थ निगला
विज्ञापन
बुटाना गांव में जमीन विवाद के चलते एक युवक ने नशीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों का कहना है कि उस समय वहां पर पुलिस भी मौजूद थी। वह उसे बेहोशी की हालत में नीलोखेड़ी के नागरिक अस्पताल लेकर गए जहां उसकी हालत में कुछ सुधार बताया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि 29 वर्षीय नीरज ने गांव के ही एक वकील द्वारा बार-बार सम्मन भेजने से परेशान होकर ही यह कदम उठाया है। आरोप है कि वकील पीड़ित के मकान के एक हिस्से से अपने घर को जाने के लिए रास्ते की मांग कर रहा है। शुक्रवार को भी वकील पुलिस को लेकर मौैके पर पहुंचा और मकान का निर्माण रोकने के लिए कहने लगा। जिससे परेशान होकर नीरज ने पुलिस की मौजूदगी में ही नशीला पदार्थ निगल लिया।
बुटाना निवासी बीरबल ने बताया कि वह अपने मकान का निर्माण कर रहा है। लेकिन गांव का ही एक वकील अपने घर को जाने के लिए रास्ता छोड़ने को लेकर कई बार सम्मन भेज चुका है। बीरबल ने बताया कि वह 40 वर्ष से इस जगह पर रहता है। बीरबल के अनुसार वह वकील काफी समय से उसके मकान के एक साइड में रास्ता छोड़ने के लिए दबाव बना रहा है। जबकि वहां पर कोई पंचायती रास्ता नहीं है। इसके बावजूद वह काफी समय से उन्हें सम्मन भेजकर परेशान कर रहा है। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे वकील पुलिस को लेकर फिर आया और निर्माण तोड़कर रास्ता छोड़ने की बात कहने लगा। जिसके चलते नीरज ने परेशान होकर नशीला पदार्थ निगल लिया। थाना बुटाना प्रभारी कंवर सिंह ने बताया कि पुलिस मौके का मुआयना करने गई थी। पुलिस के सामने नशीले पदार्थ से जुड़ा कोई मामला नहीं हुआ। अस्पताल से मिले संदेश के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।