फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   drug cell purchaser dies in road accident

49. सड़क हादसे में दवा सेल परचेजर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 02:54 AM IST
विज्ञापन
drug cell purchaser dies in road accident
करनाल। गांव समानाबाहु के पास एक अज्ञात वाहक चालक ने मोटरसाइकिल सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार को गहरी चोटें लगी। इस दौरान गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों और बाइक सवार व्यक्ति के साले राकेश कुमार ने सरकारी व्यक्ति को एंबुलेंस की मदद से नीलोखेड़ी के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के साले रतगल गांव निवासी राकेश कुमार की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव रतगल निवासी राकेश कुमार ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन रेखा रानी की शादी पिपली के गांव देवीदासपुरा निवासी सुरेंद्र सिंह के साथ हुई है। उसके जीजा सुरेंद्र सिंह दवा का कारोबार करते थे। उसे रात को सूचना मिली कि उसके जीजा सुरेंद्र सिंह का गांव समानाबाहु के पास जीटी रोड पर एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, जिसे वह एंबुलेंस की मदद से नीलोखेड़ी के सरकारी अस्पताल में ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसके जीजा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार रात करीब आठ बजे सुरेंद्र सिंह अपना काम खत्म करके नीलोखेड़ी की तरफ से अपने गांव देवीदासपुरा मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा थे। जीटी रोड पर जब वे गांव समानाबाहु के पास पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से तेज गति से उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उन्हें काफी चोटें आई और जिससे उनकी मौत हो गई। विवेचना अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि राकेश कुमार की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed