फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Driver's body found under truck, suspicion of murder

Karnal News: ट्रक के नीचे मिला चालक का शव, हत्या की आशंका

Sat, 28 Oct 2023 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 28 Oct 2023 02:44 AM IST
विज्ञापन
Driver's body found under truck, suspicion of murder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। ब्रह्मानंद चौक के पास ट्रक के नीचे चालक का शव मिलने सनसनी फैल गई। अल सुबह लोगों ने ट्रक के नीचे व्यक्ति के शव को देखा और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस की प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि हार्ट अटैक से उसकी मौत हुई,। आशंका ये भी जताई जा रही है हत्या करने के बाद शव ट्रक के नीचे फेंका गया है। हालांकि पुलिस ने हत्या की पुष्टि नहीं की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन

बताते हैं कि यूपी के सहारनपुर निवासी सतीश (45) ट्रक चलाता था। वह ट्रक लेकर अंबाला से दिल्ली की ओर जा रहा था। करनाल में ब्रह्मानंद चौक के पास ट्रक अचानक खराब हो गया। पुलिस के अनुसार चालक ट्रक के नीचे तकनीकी कमी को सही करने में लगा था। इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ी और सीने में दर्द हुआ। दर्द के कारण वह तड़पता रहा और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी और हत्या की चर्चाएं भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि हत्या करने के शव ट्रक के नीचे फेंका गया हो। शरीर पर कुछ चोट के निशान भी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने धारा 174 की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। वहीं यूपी से चालक के परिजन भी करनाल पहुंच रहे हैं। पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed