फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Driver training school in rain, passengers shivering in cold

Karnal News: रैन बसेरे में चल रहा चालक प्रशिक्षण स्कूल, ठंड में सिकुड़ रहे यात्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Driver training school in rain, passengers shivering in cold
अंबाला छावनी बस स्टैंड परिसर में कडाके की ठंड में सिमेंट के बैंच पर सो रहा यात्री। संवाद
अंबाला। छावनी बस अड्डे पर सुविधाओं का अभाव यात्रियों के लिए मुसीबत बन गया है। बस अड्डे में विश्राम गृह न होने के कारण यात्रियों को कड़ाके की ठंड में रात काटनी पड़ रही है।
विज्ञापन

आलम यह है कि इस कंप कंपाती ठंड में यात्री बस स्टैंड परिसर के फर्श और सीमेंट की बेंचों पर ठिठुरने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं कई यात्री परिसर में ही बने कई काउंटर में फर्श पर सो रहे हैं, जबकि बस स्टैंड परिसर में बना विश्राम गृह करीब तीन साल से बंद पड़ा है। इस रेन बसेरे में भारी वाहन चालक प्रशिक्षण स्कूल चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

रात में नहीं मिलती कोई सुविधा : छावनी बस अड्डे से रोजाना करीब 15 हजार यात्री सफर करते हैं, इनमें से कई यात्री ऐसे होते हैं जिन्हें देर रात में बस पकड़नी होती है या फिर अलसुबह अपनी मंजिल के लिए निकलना होता है। इसलिए यह यात्री बस छूटने के डर से रात में ही बस अड्डे पहुंच जाते हैं, लेकिन यहां पहुंचते ही उन्हें कोई सुविधा नहीं मिलती। जबकि विश्राम गृह न होने के चलते यात्रियों को बस अड्डे के खुले परिसर में ही शरण लेनी पड़ रही है। सीमेंट की बेंच और काउंटर का सहारा : छावनी बस अड्डा परिसर में जैसे-जैसे रात बढ़ती है वैसे वैसे पारा गिरता है। यात्रियों की मुश्किलें बढ़ती जाती हैं। ठंड से बचने के लिए कोई यात्री सीमेंट की बेंचों पर कंबल लेकर सो रहा है, तो कोई टिकट काउंटर के फर्श पर बिस्तर लगाकर सो रहे हैं। ऐसे में छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए स्थिति दयनीय हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल से बंद पडे रेन बसेरे में चल रहा भारी वाहन चालक प्रशिक्षण स्कूल : अंबाला छावनी बस स्टैंड स्थित प्रथम तल पर बना रेन बसेरा करीब तीन साल से बंद पड़ा हैं।

इसमें रेन बसेरे की जगह भारी वाहन चालक प्रशिक्षण स्कूल चलाया जा रहा है। इस रेन बसेरे का 22 अगस्त 2005 को सेवादार कृष्णा मदान द्वारा तत्कालीन परिवहन मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला की अध्यक्षता में लोकार्पण किया गया था।

अंबाला छावनी बस स्टैंड परिसर में कडाके की ठंड में सिमेंट के बैंच पर सो रहा यात्री। संवाद

अंबाला छावनी बस स्टैंड परिसर में कडाके की ठंड में सिमेंट के बैंच पर सो रहा यात्री। संवाद

अंबाला छावनी बस स्टैंड परिसर में कडाके की ठंड में सिमेंट के बैंच पर सो रहा यात्री। संवाद

अंबाला छावनी बस स्टैंड परिसर में कडाके की ठंड में सिमेंट के बैंच पर सो रहा यात्री। संवाद

अंबाला छावनी बस स्टैंड परिसर में कडाके की ठंड में सिमेंट के बैंच पर सो रहा यात्री। संवाद

अंबाला छावनी बस स्टैंड परिसर में कडाके की ठंड में सिमेंट के बैंच पर सो रहा यात्री। संवाद

अंबाला छावनी बस स्टैंड परिसर में कडाके की ठंड में सिमेंट के बैंच पर सो रहा यात्री। संवाद

अंबाला छावनी बस स्टैंड परिसर में कडाके की ठंड में सिमेंट के बैंच पर सो रहा यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed