फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dreamed of getting a job, cheated Rs 3.85 lakh

विदेश में नौकरी दिलाने का सपना दिखा 3.85 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Dreamed of getting a job, cheated Rs 3.85 lakh
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर चाचा-भतीजे से 3.85 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। बेरोजगार बड़े भाई के लिए छोटा भाई नौकरी ढूंढ रहा था। इसी दौरान आरोपी ने चाचा-भतीजे को अपनी बातों में फंसाकर लड़के को विदेश भेजने के लिए राजी कर लिया। विदेश भेजने और वहां नौकरी दिलाने के लिए कुल 25 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। शुरुआत में पुश्तैनी जमीन बेचने के बाद मिले रुपयों में से आरोपी को भुगतान किया था। अब शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव टीकरी निवासी रोहित कुमार ने बताया कि उसका बड़ा भाई रवि कुमार काम की तलाश में था। इस दौरान उसकी मुलाकात नीलोखेड़ी निवासी राजिंद्र से हो गई। उन्होंने कहा कि वे रवि को विदेश भेज देंगे और वहां पर काम भी दिला देंगे। 16 फरवरी को उन्होंने आरोपी को तीन लाख रुपये और रवि के दस्तावेज दे दिए। इसके बाद 50 हजार रुपये और लिए। इसके बाद आरोपी की मांग पर 21 फरवरी तक उन्होंने 2.70 लाख रुपये और दे दिए।
विज्ञापन

फिर आरोपी ने कहा कि विदेश जाने के लिए रवि को करीब दो माह का इंतजार करना होगा। इसके बाद अप्रैल 2022 के पहले सप्ताह में काम होने का हवाला देते हुए आरोपी ने 65 हजार रुपये और ले लिए। उन्होंने बताया कि रकम का भुगतान उन्होंने पुश्तैनी जमीन बेचकर किया था। इसके बाद भी आरोपी ने रवि को विदेश नहीं भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में की पंचायत, बैंक से चेक भी क्लीयर नहीं हुआ
रोहित ने बताया कि जब बार-बार काम न होने पर आरोपी से पूछा गया तो उसने तीन लाख रुपये का चेक और एक बयान हल्फिया लिखकर दिया, जिसमें 07 जून तक शेष 85 हजार रुपये भी लौटाने का वादा किया था। परंतु आरोपी अपने इकरार को पूरा नहीं कर पाया। जब बैंक में चेक लगाया गया क्लीयर नहीं हुआ। इसके बाद थाना सदर में हुई पंचायत में आरोपी ने 15 दिन का समय मांगा, अब रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed