फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Draw of reservation likely to be drawn to 31, women, will be reserved wards of SC, BC

Karnal News: 31 को आरक्षण का ड्रॉ निकाला जाना संभावित, महिला, एससी, बीसी के आरक्षित होंगे वार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Draw of reservation likely to be drawn to 31, women, will be reserved wards of SC, BC
नगर निगम कार्यालय।
अंबाला सिटी। नगर निगम चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है। वार्डबंदी के लिए बनाई गई एडहॉक कमेटी की बैठक के बाद नगर निगम अधिकारियों ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग निदेशालय को प्रस्तावित वार्डबंदी बनाकर भेजी थी। अब निदेशालय ने वार्डबंदी पर अंतिम मुहर लगाकर भेज दी है। वार्डबंदी की अधिसूचना आने के बाद अब उपायुक्त कार्यालय की ओर से एडहॉक कमेटी को नोटिस दिए जाएंगे, इसके बाद ड्रॉ निकाला जाएगा। यह ड्राॅ 31 दिसंबर को निकाला जाने की संभावना है, इसके लिए प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। वहीं, वार्डबंदी की अधिसूचना आने के बाद नेता भी धरातल पर सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन



इतने वार्ड होंगे आरक्षित, जल्द निकाला जाएगा ड्राॅ

- एससी श्रेणी के तीन वार्ड आरक्षित होंगे। इनमें एससी महिला का एक, दो एससी वार्ड ओपन होंगे। इनमें कोई भी एससी महिला या पुरुष चुनाव लड़ सकेंगे।

- बीसी-ए श्रेणी में बीसी-ए महिला का एक वार्ड आरक्षित होगा। इसी तरह बीसी-ए में एक वार्ड ओपन होग, जिसमें कोई भी महिला या पुरुष चुनाव लड़ सकेंगे।

- बीसी-बी श्रेणी में एक वार्ड महिला के लिए आरक्षित होगा। जनरल श्रेणी में महिला के लिए चार वार्ड आरक्षित होंगे। कुल सात वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे, इसके अलावा बाकी वार्ड सामान्य होंगे।
विज्ञापन




जानिए किस वार्ड में होगा आपका क्षेत्र

वार्ड-1 : डंगडेहरी, लोहगढ़, मानकपुर, डडियाना, देवीनगर, छोटी घेल, बड़ी घेल।

वार्ड-2 : सद्दोपुर, काकरू, मंडौर, गुरुनानक नगर, दशमेश नगर, सुलतानपुर, सुंदरनगर।

वार्ड-3 : टैगोर गार्डन, जग्गी गार्डन, आशा सिंह गार्डन, सेठी इंक्लेव, बलदेव नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी।

वार्ड-4 : पुराना क्षेत्र बलदेव नगर, पारसराम नगर, पुराना क्षेत्र बलदेव नगर टू, सुभाष नगर, सेठी गार्डन, प्रताप नगर, जसमीत नगर, वीटा इंक्लेव।

वार्ड-5 : मनमोहन नगर, शिवपुरी कॉलोनी, बसंत विहार, जग्गी कॉलोनी फेस टू, जग्गी कॉलोनी फेस तीन।

वार्ड-6 : रामनगर, जसमीत नगर, शहजादपुर हाउस, नवनीत नगर, इंद्र नगर।

वार्ड-7 : जोगीवाड़ा, पुरानी बकरा मंडी, खुरमपुर माजरी, हरि पैलेस रोड के पास वाला क्षेत्र।

वार्ड-8 : गुरुनानकपुरा , काजीवाड़ा, खतरवाड़ा, पक्का बाग, पुराना क्षेत्र जगाधरी गेट, ठाकुरद्वारा, पंचायत भवन, रामपुरा मोहल्ला, महावीर पार्क के पास वाला क्षेत्र, रामबाग वाला क्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड-9 : गोविंद विहार, घासमंडी, चरखी मोहल्ला, टाकी रोड, पुराना क्षेत्र अनाज मंडी, छोटा बाजार, कोतवाली सराय।

वार्ड-10 : मनमोहन नगर एक्सटेंशन क्षेत्र, नई सब्जी मंडी, कमल विहार, नरेश विहार, निर्मल विहार, शालीमार कॉलोनी, हैफेड गोदाम वाला क्षेत्र।

वार्ड-11 : कलाल माजरी, इंद्रपुरी कॉलोनी, बांस मोहल्ला, नई बस्ती, पुराना शालीमार मार्केट वाला क्षेत्र, पुराना कांगेस भवन क्षेत्र, मोती नगर।

वार्ड-12: सेक्टर-7, जिला नागरिक अस्पताल के पास क्षेत्र, मनाली हाउस, सेंटल जेल के पास सरकारी क्वार्टर, विवेक विहार, जवाहर नगर, मथुरा नगर, कबीर नगर, सेक्टर-एक।


वार्ड-13 : धूलकोट, वीटा विहार, सेना कॉलोनी, किंग विहार, गोवर्धन नगर, विराट नगर, फ्रेंडस कॉलोनी, जंडली, करतार नगर।

वार्ड-14 : मॉडल टाउन, कांशीनगर, विकास विहार, आठ मरला जैन नगर, कैलाश नगर, प्रीत नगर।

वार्ड-15 : निजामपुर, कालूमाजरा, लिहारसा, नया गांव, रणजीत नगर, मोती नगर वाला क्षेत्र।

वार्ड-16 : रामदास नगर, विष्णु विहार, सिंघावाला, शिवालिक कॉलोनी, अशोक विहार, गणेश विहार, नसीरपुर, दुर्गानगर का क्षेत्र, लाजपत नगर, रतनगढ़ काॅलोनी।

वार्ड-17 : शास्त्री नगर, बादशाही बाग, महिंद्र नगर, मिलाप नगर, शारदा नगर, नई अनाज मंडी मार्केट।

वार्ड-18 : सेक्टर-8, सेक्टर-9 और सेक्टर-10।

वार्ड- 19 : लक्ष्मी नगर, बसंत काॅलोनी, पटेल नगर, प्रीत कॉलोनी, शंकर कॉलोनी, कांवला, वाटिका, सैनिक विहार, इंद्रा कॉलोनी, जेजे काॅलोनी।

वार्ड-20 : कांवला गांव का कुछ क्षेत्र, सराय महदूद, सौंडा गांव, उत्तम नगर, सैनी काॅलोनी, हरिजन काॅलोनी, वासुदेव काॅलोनी, परशुराम नगर, अंबा विहार, रतनगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed