फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Drain consolidation of five villages in dispute today

चकबंदी विवाद में पांच गांवों का पलायन आज

Mon, 10 Feb 2014 08:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/घरौंडा
अमर उजाला ब्यूरो/घरौंडा Updated Mon, 10 Feb 2014 08:10 PM IST
विज्ञापन
Drain consolidation of five villages in dispute today
यमुना से सटे लगभग पांच गांव के चकबंदी विवाद से पीड़ित किसानों की मांगें पूरी न होने पर मंगलवार को गांवों से पलायन कर दिल्ली के लिए कूच करेंगे।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने दिल्ली जाने की तैयारी पूरी कर ली है। ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ गहरा रोष नजर आया। उन्होंने चेताया कि जब तक हमारी समस्या का हल नहीं होता तब तक दिल्ली में डेरा जमाए रखेंगे।

गांव कालरम, कैरवाली, लालुपूरा, अराईपुरा, भरतपुर, अमृतपुर कलां के ग्रामीणों का काफी दिनों से चकबंदी का विवाद चल रहा है।

ग्रामीणों ने अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए धरने, प्रर्दशन, रेल रोकने सहित सभी हथकंडे अपना लिए हैं, लेकिन ग्रामीणों को प्रशासन ने कोरे आश्वासनों के सिवाय कुछ नहीं मिला। आखिरकार पांचों गांवों के ग्रामीणों ने गांव से पलायन करके दिल्ली जाने का मन बना लिया है।
विज्ञापन


किसान नेता प्रदीप मराठा ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी भूमाफिया के लोगाें से मिलीभगत करके कोई कार्रवाई नहीं कर रहे है और ग्रामीणों को केवल कोरे आश्वासन दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि सहायक चकबंदी अधिकारी, हलका पटवारी व कानूनगो ने चकबंदी में पूरी तरह से गलत चकबंदी कर रखी है और उनके तबादले की मांग अधिकारियों से कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन उनका तबादला नहीं किया गया है।

उन्होंने बताया कि इनके तबादलाें की मांग को लेकर तहसीलदार निर्मल दहिया को ज्ञापन भी सौंपा था। ग्रामीणों की कानूनगो, पटवारी की तबादले, मामले की निष्पक्षता से सीबीआई से जांच कराने, झूठे दर्ज मामलों को खारिज करने की मांग पूरी न होने पर ग्रामीण मंगलवार को गांव से पलायन करेंगे और दिल्ली जंतर मंतर पर कूच करेंगे।


उन्होंने बताया कि पांचों गांवों के सैकड़ों महिला, पुरुष व बच्चे दिल्ली जाएंगे। उन्होंने बताया कि दिल्ली में राष्ट्रीय कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलेंगे। अगर फिर भी सरकार ने ग्रामीणों की मांगों को पूरा नहीं किया तो जंतर मंतर पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed