{"_id":"5d263f938ebc3e6ccf653200","slug":"dr-rajeev-gupta-muder-karnal-news-rtk5039262188","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइसेंसी रिवाल्वर होते हुए भी 50 हजार रुपए में खरीदा था देसी पिस्तौल, दोस्तों को दिया पैसे का लालच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइसेंसी रिवाल्वर होते हुए भी 50 हजार रुपए में खरीदा था देसी पिस्तौल, दोस्तों को दिया पैसे का लालच
विज्ञापन
करनाल सीसीटीवी कैमरे में कैद डा.राजीव गुप्ता की हत्या के आरोपी बाइक पर जाते हुए।
- फोटो : Karnal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतधारा अस्पताल के संचालक व आईएमए के पूर्व प्रधान डा. राजीव गुप्ता की हत्या को अंजाम देने के लिए उनके अस्पताल के ही पुराने कर्मचारी पवन दहिया ने यूपी से पहले 50 हजार रुपये में देसी पिस्तौल खरीदा था। इसके बाद उसके पास फ्लेवर हुक्का पीने के लिए आने वाले शिव कुमार और रमन निवासी मंगलपुर को पैसे का लालच दिया था। पवन ने दोनों को कहा था कि वह उसके साथ मिलकर एक काम करेंगे तो मोटा पैसा आएगा, जो भी पैसा मिलेगा वे आपस में बांट लेंगे। बाद में बदमाशों ने हत्याकांड को अंजाम दे दिया। हालांकि, पवन के पास पहले ही लाइसेंसी रिवाल्वर थी, लेकिन चालाकी दिखाते हुए ऐसा किया गया था। यह खुलासा मुख्य आरोपी पवन ने पुलिस रिमांड के दौरान किया है।
आईटीआई चौक से ही डॉक्टर के पीछे थे आरोपी, सेक्टर-16 में वापस आते मारी गोलियां
सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को इस बात की पुख्ता जानकारी मिली है कि तीनों बदमाश आईटीआई चौक के पास से ही डॉक्टर के पीछे लग गए थे। सीसीटीवी फुटेज में तीनों बदमाश बाइक पर सवार दिख रहे हैं। इसमें शिव कुमार बाइक चला रहा है, जबकि उसके पीछे रमन बैठा है और सबसे पीछे मुंह ढके हुए पवन दहिया बैठा है। शाम 5.07 बजे तीनों बदमाश बाइक से जाते हुए आईटीआई चौक के कैमरे में कैद हुए हैं। डॉ. गुप्ता नमस्ते चौक के पास से होते हुए होटल येलो सेफ्यार, सेक्टर-16 से चौड़ा बाजार स्थित पुराने अमृतधारा अस्पताल में पहुंचे थे। बदमाशों ने सेक्टर-16 के चौक के पास ब्रेकर पर बाइक खड़ी कर दी थी और डाक्टर के वापस आने का इंतजार किया। जैसे ही वहां से डाक्टर वापस आए तो ब्रेकर पर गाड़ी धीमी होते ही पवन ने फायरिंग शुरू कर दीं। एक के बाद एक बदमाश ने शीशे पर तीन गोलियां दागी, जो डाक्टर गुप्ता के हाथों पर लगी। इसके बाद साइड के आधे खुले शीशे के पास जाकर पवन ने डॉक्टर की छाती पर तीन गोलियां दाग दीं।
हुक्के ने बनाए दोस्त, बेरोजगारी के कारण पैसा कमाने की थी ललक
रिमांड के दौरान पवन ने बताया कि उसे हुक्का पीने का शौक है। वह घर के बाहर ही मजमा लगाकर दोस्तों के साथ हुक्का पीता था। मंगलपुर निवासी शिव कुमार और रमन भी इसी हुक्के के कारण उसके दोस्त बने थे। पवन को इस बात का भी शौक था कि उसके साथ तीन चार चेले चलें और उसके कहे अनुसार काम करें। पूछताछ में रमन और शिव कुमार ने बताया कि उनके पास रोजगार नहीं था, कुछ ही दिनों में पवन ने अच्छा पैसा कमा लिया था, इसलिए वे उसके साथ जुड़ ता कि पैसा कमाया जा सके।
विज्ञापन
डा. राजीव गुप्ता हत्याकांड के तीनों आरोपियों को सात दिन के रिमांड पर लिया गया है। कई पहलुओं को लेकर पूछताछ की जा रही है। एक तो तीनों बाइक पर सवार तीनों आरोपियों की फोटो आईटीआई चौक के पास से कैमरे में कैद हुई है। दूसरा पूछताछ में पवन ने माना है कि उसने यूपी से 50 हजार में देसी पिस्तौल खरीदा था और शिवकुमार और रमन को वारदात के लिए पैसे का लालच दिया था। जांच जारी है। -दीपेद्र राणा, सीआईए वन इंचार्ज।