फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Double murder: Father jail son reached child correction home

दोहरा हत्याकांड : पिता जेल बेटा पहुंचा बाल सुधार गृह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Double murder: Father jail son reached child correction home
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। दोहरे हत्याकांड के आरोपी स्कूल संचालक विश्वजीत को तीन दिन की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद शुक्रवार अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उसके नाबालिग बेटे की शिव कॉलोनी गली नंबर 13 निवासी नवीन (30) की हत्या में संलिप्तता पाए जाने पर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है। रिमांड अवधि के दौरान सीआईए टू पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त की गई कुल्हाड़ी, चाकू इत्यादि साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी के पास से जहरीली गोलियां मिलने की बात भी सामने आई है। इससे आशंका जताई जा सकती है कि वह पुलिस की गिरफ्त से पूर्व कोई कदम उठा सकता था।

31 जुलाई को नरवाना ब्रांच करनाल लिंक और एसवाईएल नहरों के अंतिम छोर (टेल ऑफ एनबीके-एसवाईएल) के समीप विश्व भारती ड्रीम्स पब्लिक स्कूल के कमरे में नवीन का शव मिला था। विश्वजीत ही नवीन को एक दिन पूर्व घर से बुलाकर ले गया था। बाद में उसने अपने स्कूल में उसे शराब पिलाने के बाद बेरहमी से हत्या की। पुलिस ने जब विश्वजीत को गिरफ्तार किया तो खुलासा हुआ कि वह डेढ़ महीना पूर्व अपनी पत्नी मीना की हत्या कर स्कूल में ही शव जलाने के बाद राख को नहर में फेंककर खुर्दबुर्द कर चुका है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही मीना की हत्या का पता चला और उसके मायके वालों ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर हत्या के आरोप में मामला दर्ज करने की मांग की। पूछताछ के दौरान पत्नी से अवैध संबंधों के संदेह में उसने दोनों की हत्या की बात कबूली है। सीआईए टू प्रभारी मोहनलाल का कहना है कि आरोपी विश्वजीत को न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया है। नवीन की हत्या में संलिप्तता पाई जाने के आरोप में उसके एक नाबालिग बेटे को बाल सुधार गृह भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed