फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Double Dakar tent for wedding, silver sofa

शादी के लिए डबल डैकर टैंट, चांदी के सोफे

Sun, 09 Feb 2014 12:44 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Sun, 09 Feb 2014 12:44 AM IST
विज्ञापन
Double Dakar tent for wedding, silver sofa
आपने सुपरहिट फिल्म बैंड-बाजा-बारात और मानसून वेडिंग शायद देखी हो, यदि नहीं देखी होगी तो इन दोनों फिल्मों के चर्चे और करीना-सैफ के  शाही विवाह के खर्चे जरूर सुनेंगे होंगे। इन दोनों फिल्मों और सैफ करीना के विवाह का जिक्र कुरुक्षेत्र से अचानक इसलिए जुड़ गया, क्योंकि दोनों फिल्मों और सैफीना के विवाह को डेकोरेट और कैटरिंग करने वाली कंपनियों ने कुरुक्षेत्र के धर्मगुरु के पुत्र के विवाह को यही आलीशान सुविधाएं दी हैं।
विज्ञापन


आयोजक हैं पिपली स्थित एक धार्मिक स्थल के राजा जोगी सतनाम सिंह। इनके पुत्र निर्मल सिंह खालसा का विवाह सिंगापुर के उद्योगपति परमजीत सिंह बजाज की पुत्री अर्पणा बजाज के साथ शनिवार को हुआ। शादी में जो प्रबंध थे, वे शायद इससे पहले यहां के लोगों ने नही देंखे होंगे।
विज्ञापन


अनेक तरह की सजावटी सामग्री से सजा शादी का पंडाल एक या दो एकड़ में नहीं, बल्कि 15 एकड़ में जीटी रोड स्थित गांव सांवला में बनाया गया, जिसे नाम दिया गया राजमहल। दूल्हा, दुल्हन की स्टेज करीब 100 फुट लंबी रही। यहां चांदी के सोफे, विदेशी फूल, क्रिस्टल और फाइबर तथा अन्य सजावटी सामग्री की भरमार दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मंच और पंडाल को महल का रूप दिया गया। पिछले कई दिनों से सैकड़ों कारीगर इस विवाह की तैयारियों में जुटे रहे और आज इसे अंतिम रूप दिया गया। कुरुक्षेत्र में पहली बार किसी शादी में डबर डैकर सीटिंग व्यवस्था की गई। ये व्यवस्था वीवीआईपी के लिए की गई। शादी में शामिल होने वाले वीवीआईपी की प्रत्येक टेबल को फूलों से सजाया गया।


सौ बाउंसर, सौ सुरक्षा गार्ड और पुलिस
धर्मनगरी की इस शाही शादी में व्यवस्था के लिए 100 प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड, 100 बाउंसरों के अलावा कुरुक्षेत्र पुलिस के भी करीब इतने ही जवान तैनात दिखे।

हाथी पर गोल्ड-सिल्वर आइटमों का शृंगार
प्रशिक्षित की गई पंजाब की हथिनी जमुना को दूल्हे के लिए मंगाया गया, जिस पर बैठ कर वे राजमहल तक पहुंचे। इस हथिनी को जीटी रोड स्थित किंगस्टन बैंकेट एंड इवेंट सेंटर में गोल्ड और सिल्वर आइटमों से सुसज्जित किया गया।


दलेर मेहंदी भी पहुंचे
बारात के लिए छह रथ, तीन बग्गी, बैंड बाजे, आर्केस्ट्रा पार्टी एवं आतिशबाजी ये सब इस शाही बारात की रौनक में चार चांद लगाते नजर आए। फिल्मी हस्तियों को भी यहां बुलाया गया, इनमें सबसे खास हस्ती हिंदी, पंजाबी फिल्मों के गायक दलेर मेहंदी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed