फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Don't think that you will be saved, whoever found you will be ticketed there.

Karnal News: ये मत सोचों बच जाओगे, जो भी जहां मिला वहीं टिकट काट देंगे...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Don't think that you will be saved, whoever found you will be ticketed there.
ये मत सोचो बच जाओगे, जो भी जहां मिला वहीं टिकट काट देंगे...
विज्ञापन

- जयभगवान की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट आया सामने
- गोगी गैंग दिल्ली से जुड़े अंजनथली के सागर चौधरी ने ली हत्या की जिम्मेदारी
संजू कुमार
करनाल। झंझाड़ी के व्यापारी की हत्या के बाद सोशल साइट पर पोस्ट वायरल किया गया है। यह पोस्ट सागर चौधरी के सोशल मीडिया एकाउंट से डाला गया है। इसमें गोगी गैंग की ओर से जयभगवान के हत्या की जिम्मेदारी ली गई है।
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में सागर चौधरी की ओर से लिखा गया है कि राम-राम सभी को। आज जो करनाल के झंझाड़ी गांव में मर्डर हुआ है। वो मैने सागर चौधरी अंजनथली गोगी गैंग दिल्ली ने कराया है। ये हमको बताने की जरूरत नहीं है कि क्यों कराया है। सबको पता है कि शुरुआत किसने की थी और हमारे साथ क्या हुआ था। हमारे किसी भी इंसान को जितना भी नुकसान है, उस सबका हिसाब करेंगे। चाहे कोई देश से बाहर हो या फिर अंदर। ये मत सोचो कि बाकी बच जाओगे। कोई भी कही भी, जहां मिला वहीं टिकट काट देंगे। शुरुआत तुमने की थी और अब खत्म हम करेंगे...। इस पोस्ट के बाद पुलिस ने शहर में सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस गैंग के सदस्यों की धरपकड़ के लिए पांच टीमें गठित की गई है, ताकि गैंगवार में होने वाले खूनखराबे को रोका जा सके। उधर हत्याकांड के बाद दूसरे गैंग के लोगाें में रोष दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

एक तरफ दिल्ली का गोगी गैंग और दूसरी तरफ दादूपुर का कृष्ण गैंग
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आ रहा है कि एक तरफ दिल्ली का गोगी गैंग तो दूसरी तरफ दादूपुर का कृष्ण गैंग आमने-सामने है। बताते हैं कि झंझाड़ी में मारे गए जयभगवान के बेटे गोल्डी उर्फ कपूर का नाता मोस्ट वांटेड कृष्ण दादूपुर गैंग से है। पुलिस की जांच में सामने आ रहा है कि उसने नरेश के साले दादूपुर खुर्द निवासी विकास उर्फ पिंटू की रैकी कर बदमाश कृष्ण दादूपुर को सूचना दी थी। इसके बाद बदमाशों ने उसके साले की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने गोल्डी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बाद में वह जमानत पर बाहर आ गया। तब से ही नरेश बदला लेने की योजना बना रहा था। इन दिनों नरेश के विदेश में होने की भी बात सामने आ रही है। नरेश अपने शूटरों से पहले भी गोल्डी और उसके पिता जयभगवान तथा चाचा धर्मबीर पर गोलियां चलवा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ साल पहले शुरू हुई गैंगवार
अंजनथली निवासी नरेश शराब कारोबारी है। करीब सात साल पहले नरेश शराब ठेकेदार नलीपार निवासी दिलबाग की हत्या के आरोप में नौ महीने जेल में रह चुका है। दिलबाग का नाता कृष्ण दादुपुर से था। यही कारण है कि कृष्ण दादुपुर दिलबाग का बदला नरेश से लेना चाहता था। उस समय नरेश का दिलबाग के परिजनों के साथ समझौता हो चुका था। उसके बाद 2013 में बदमाश कृष्ण दादुपुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर नरेश पर जानलेवा हमला किया था। इस दौरान नरेश हमले में दिव्यांग हो गया था। उसके हाथ की अंगुली कट गई। फिर तीन साल बाद 2016 में नरेश पर बदमाश कृष्ण ने गोली चला दी थी। उस दौरान भी नरेश बच गया। इसके बाद नरेश की ओर से पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की गई थी, जिसके बाद उसे दो गनमैन दिए गए थे।
सिक्योरिटी कम होते ही कर दी जयभगवान की हत्या
वर्ष 2019 में जब पिंटू हत्याकांड हुआ था। उसके बाद जयभगवान, धर्मबीर और उसके बेटे गोल्डी उर्फ कपूर की सिक्योरिटी पुलिस ने बढ़ा दी थी। करीब सात सिक्योरिटी गार्ड तैनात कर दिए गए थे, मगर बाद में पुलिस ने सिक्योरिटी कम कर दी। वर्तमान में महज दो सिक्योरिटी गार्ड ही बचे हैं, जो गोल्डी के साथ रहते हैं।

जयभगवान के परिवार को अनहोनी का था खतरा
जयभगवान के परिवार को अनहोनी का खतरा था। ऐसे में पुलिस की सुरक्षा के साथ करीब दो साल पहले सरकारी लाइसेंसी असलहे के लिए भी पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन कर मांग की गई थी, मगर असलहा लाइसेंस की फाइल अभी तक मंजूर नहीं हो सकी।
गैंगवार की बात सामने आ रही है, जिसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पांच टीमें गठित कर दी गई हैं।
- शशांक कुमार सावन, एसपी करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed