फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Don't pick up gunny bags in the market, the agent-farmer is upset

मंडी में बारदाना न उठान, आढ़ती-किसान परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Don't pick up gunny bags in the market, the agent-farmer is upset
। मंडियां गेहूं से अटी हैं, लेकिन पर्याप्त बारदाना न मिलने और धीमी उठान के चलते किसान और आढ़ती परेशान हैं। निसिंग अनाजमंडी तीन अन्य खरीद केंद्र बनाने की नौबत आ चुकी है, जिसकी मुख्य वजह आढ़तियों को पर्याप्त मात्रा में बारदाना नहीं मिलना है। इस कारण किसानों का सोना सड़कों पर पड़ा है।
विज्ञापन

महीपाल, बलबीर, ईशम आदि ने बताया कि मंडी में गेहूं की आवक जोरों पर है, लेकिन बारदाना की किल्लत बनी हुई है, जिस कारण आढ़ती खाली बैठने को मजबूर हैं। हालांकि खरीद एजेंसियों के पास जो बारदाना उपलब्ध है वह वितरित कर दिया जाता है पर सरकार को सीजन के पीक को ध्यान में रखते हुए बारदाना अधिक मात्रा में उपलब्ध करवाना चाहिए। निसिंग मंडी सचिव बलवान के अनुसार अभी तक करीब सवा चार लाख क्विंटल आवक हो चुकी है, लेकिन धीमी उठान से परेशानी है, क्योंकि डीएफएससी के पास स्टॉक के लिए जगह नहीं है। जुंडला मंडी में भी बारदाना की किल्लत है। अभी तक करीब 2.75 लाख क्विंटल की आवक हो चुकी है जिसमें से 2 लाख 30 हजार क्विंटल की खरीद हो चुकी है। वहीं 50417 क्विंटल का उठान हो चुका है।
विज्ञापन

वर्जन
आढ़ती धीमी उठान की शिकायत लेकर कार्यालय आए थे, जिनकी समस्या को उपायुक्त के संज्ञान में लाकर हल करवाने का प्रयास किया गया। फिलहाल डीएफएससी के गोदाम का समय बदल कर सुबह आठ से शाम आठ बजे तक कर दिया गया है, जिससे उठान में तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन चोपड़ा, मार्केट कमेटी सचिव, जुंडला अनाजमंडी
वर्जन
अगर बारदाने संबंधी कोई समस्या आ रही है तो दोनों खरीद एजेंसियों से पता कर उन्हें पर्याप्त बारदाना उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए जाएंगे। किसानों और आढ़तियों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
गौरव कुमार, मंडी प्रभारी/कमिश्नर के ओएसडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed