फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Don't get quilt, Employe teases having drink

नहीं मिलती रजाई, शराब पीकर कर्मचारी करता है छेड़छाड़

Tue, 02 Feb 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Tue, 02 Feb 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
शहर स्थित प्रदेश का एकमात्र नारी निकेतन संस्थान एक बार फिर से सुर्खियों में है। संस्थान में रहने वाली दो लड़कियों ने महिला थाने में दी शिकायत में स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़कियों का आरोप है कि उनके साथ मारपीट की जाती है और सर्दी में उन्हें रजाई तक नहीं दी जाती। इतना ही नहीं एक कर्मचारी शराब पीकर उनके साथ गलत व्यवहार भी करता है। उधर, महिला थाना पुलिस ने दोनों लड़कियों का मेडिकल करा लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस को कुरुक्षेत्र जिले की दो लड़कियों ने शिकायत दी है कि संस्थान में लड़कियों के साथ गलत व्यवहार होता है। लड़कियों के साथ अक्सर मारपीट की जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सर्दी में नारी निकेतन में मौजूद लड़कियों को रजाई तक नहीं मिलती। उन्होंने आरोप लगाया कि रात के समय एक पुरुष कर्मचारी शराब के नशे में धुत्त होकर आता है और अक्सर लड़कियों से गलत व्यवहार करता है। अश्लील हरकतें भी की जाती हैं। विरोध करने वाली लड़कियों को क्रूरता से पीटा जाता है। लड़कियों का आरोप है कि उनके साथ संस्थान में मारपीट की जाती है। रजाई मांगने पर उनके साथ रविवार को मारपीट की गई। शोर मचाने के बाद ही उन्हें आने दिया गया। उधर, दोनों लड़कियों के परिजन भी पहुंचे। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। महिला थाना पुलिस ने दोनों लड़कियों का मेडिकल कराया है, दोनों लड़कियों को चोट के निशान हैं।
विज्ञापन

----
नहीं हैं सुरक्षा के प्रबंध
लड़कियों का कहना है कि संस्थान में लड़कियों की सुरक्षा के लिए कोई प्रबंध नहीं है। यही कारण है कि यहां से तीन लड़कियां कुछ दिन पहले ही निकल गई थी और लड़कियां आत्महत्या भी कर चुकी हैं। संस्थान की सुरक्षा से लेकर यहां पर रहने वाले लड़कियों को अनेक यातनाएं सहनी पड़ रही हैं। लड़कियों ने आरोप लगाया कि यहां पर लड़कियों के साथ ज्यादती की जा रही है। अगर इसे नहीं रोका गया तो हालात और भी खराब हो सकते हैं। बता दें कि पिछले दिनों तीन लड़कियां यहां से फरार हो गई थी, बाद में उन्हें पलवल से काबू किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दर्ज करेंगे केस : थाना प्रभारी
इस बारे में महिला थाना प्रभारी लक्ष्मी देवी का कहना है कि दोनों लड़कियों का मेडिकल करा लिया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। नारी निकेतन संस्थान व स्टाफ पर लड़कियों ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed