फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dominated civil service in Karnal two promising

सिविल सर्विस में छाए करनाल के दो होनहार

Thu, 12 Jun 2014 11:55 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल Updated Thu, 12 Jun 2014 11:55 PM IST
विज्ञापन
करनाल के दो होनहारों ने यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा में परचम लहराया
विज्ञापन
है। डीजीपी होमगार्ड लायक राम डबास के पुत्र सुदीप डबास और करनाल रेंज के आईजी बलबीर सिंह की बेटी टोरूल रविश ने यह परीक्षा पास की।

परीक्षा का परिणाम आते ही दोनों के घर पर बधाई देने वालों को तांता लग गया। सुदीप डबास की पत्नी भारती डबास करनाल में डीएसपी के पद पर कार्यरत हैं। टोरूल मेरठ रोड करनाल स्थित अपने पिता के आवास और सुदीप मधुबन पुलिस अकादमी स्थित अपने पिता के आवास में रहते हैं।

यूपीएससी में 298 रैंकिंग पाने वाली टोरूल रविश एमबीए में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उन्होंने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से इंजीनियरिंग की है और गुड़गांव से एमबीए फाइनेंस। टोरूल ने बताया कि वह शुरू से ही अपने पिता बलबीर सिंह की तरफ देश सेवा का जज्बा रखती हैं और यह कामना उनकी अब पूरी हुई है। 28 वर्षीय टोरूल अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को देती हैं।

वे भी अपने पिता की तरह आईपीएस बनना चाहती हैं। परीक्षा पास करने के लिए टोरूल ने दिन-रात पढ़ाई की। मुकाम हासिल करने के लिए दृढ़ निश्चय किया और मेहनत के बूते मंजिल हासिल कर ली। 338वीं रैंकिंग पाने वाले सुदीप डबास अपने पिता लायक राम डबास की तरह पुलिस अधिकारी बन देश सेवा करना चाहते हैं।

28 वर्षीय सुदीप ने आईआईटी गाजियाबाद से एमबीए फाइनेंस और मुरथल से बैचलर ऑफ आर्ट्स में इंजीनियरिंग की है। उन्होंने भी अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed