{"_id":"627d711a0690cc58196ac637","slug":"dodge-the-shopkeeper-and-blew-50-thousand-rupees-karnal-news-knl1080011169","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार को चकमा देकर 50 हजार रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार को चकमा देकर 50 हजार रुपये उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शहर के नावल्टी रोड स्थित देसराज एंड कंपनी दुकान के संचालक को चकमा देकर एक शातिर ठग 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। मामले की सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी गई है। दुकानदार देसराज ने बताया कि 10 मई की सुबह करीब 10 बजे एक ग्राहक दुकान पर आया और 50 रुपये का सामान खरीदकर 500 रुपये का नोट दे दिया। उसने उसे 450 रुपये बकाया लौटा दिए।
इसके बाद आरोपी ने सौ-सौ के दो नोट वापस करते हुए दो सौ रुपये का करारा नोट मांगा। कहा कि यह नोट पंडित जी को देना है। उसने अपनी जेब से बटुआ निकाला और उसे दो सौ का नोट देकर बटुआ गल्ले में रख दिया। इसके बाद आरोपी ने उसे बाल्टी दिखाने को कहा। बाल्टी देखकर अपने बेटे को साथ लेकर आने की बात कहकर चला गया। जब उसने गल्ले में बटुआ ढूंढा तो नहीं मिला। बटुए में 50 हजार रुपये और कुछ कागजात थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।