फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Documents will be verified on the portal itself

Karnal News: दस्तावेज पोर्टल पर ही होंगे सत्यापित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Documents will be verified on the portal itself
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष के दाखिले के लिए किए जाने वाले आवेदनों में इस बार केंद्रीकृत पोर्टल के माध्यम से दस्तावेज सत्यापित होंगे। इसके लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से ऐसी व्यवस्था की गई है कि दस्तावेज सत्यापन के लिए कॉलेज की दाखिला कमेटी के पास अपने आप आवेदन पहुंच जाएगा।
विद्यार्थियों की ओर से फार्म में दर्ज कॉलेज के विकल्पों में जिस कॉलेज का नाम प्राथमिकता में सबसे ऊपर दिया होगा, वहीं पर उसके दस्तावेज सत्यापित किए जाएंगे। यहां की कमेटियां दस्तावेजों को जांचने के बाद फार्म को दर्ज कराएंगी। इसके बाद ही विद्यार्थी का आवेदन फार्म आगामी प्रक्रिया में शामिल होगा।
विज्ञापन

राजकीय पीजी कॉलेज की दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. रितू जागलान के अनुसार, दस्तावेज सत्यापन के दौरान ही कॉलेज कमेटियां विद्यार्थी की पात्रता की जांच करेगी। इसके बाद ही विद्यार्थी के आवेदन को पहली और दूसरी मेरिट सूची में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले मेरिट के आधार पर दिए जाएंगे। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थियों के पास आवेदन के लिए केवल पांच दिन का समय ही शेष बचा है। विदित हो कि दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया नौ जून तक जारी रहेगी। विद्यार्थी आवेदन में 10 जून तक सुधार कर सकते हैं। वहीं महाविद्यालयों में 15 जून तक विद्यार्थियों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया जारी रहेगी। जिले के 15 कॉलेजों में स्नातक की 10680 सीटे हैं, जिन पर दाखिला दिया जाएगा। इस बार हरियाणा बोर्ड और सीबीएसई मिलाकर कुल 18169 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा पास की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed