फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Doctors announced an indefinite strike

Karnal News: चिकित्सकों ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Doctors announced an indefinite strike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल अभी जारी रहेगी। लगातार तीसरे दिन हड़ताल के बाद बुधवार शाम को हुई बैठक में हरियाणा मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन ने यह फैसला लिया। कहा गया कि एसोसिएशन बातचीत के लिए तैयार है लेकिन सरकार की चुप्पी स्थिति को और गंभीर बना रही है। जब तक सरकार बैठक नहीं करती तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

हरियाणा मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन, करनाल के प्रधान डॉ. संजय वर्मा ने बताया कि तीन दिन से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने के बावजूद सरकार की ओर से न तो कोई वार्ता का प्रस्ताव आया और न ही किसी अधिकारी ने पहल की है। जिले में तैनात लगभग 159 सरकारी डॉक्टरों में से अधिकांश हड़ताल पर हैं। इसका असर सीधे मरीजों पर पड़ रहा है। ओपीडी सेवाएं बंद रहने से लोग अस्पतालों के चक्कर काट रहे हैं। गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर रोगियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ओपीडी, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और सर्जरी जैसी सेवाएं सबसे अधिक प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed