फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Doctor's car stopped and attacked

डॉक्टर की कार रुकवा किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Doctor's car stopped and attacked
डॉक्टर की कार रुकवा किया हमला
विज्ञापन

अमृतधारा अस्पताल में कार्यरत डॉ. अरुण के साथ हुई वारदात, आरोपी युवक धमकी देकर फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। चौड़ा बाजार स्थित अमृतधारा अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर अरुण कुमार कोहली का रास्ता रोककर दो युवकों ने हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। थाना शहर पुलिस ने चिकित्सक के बयान पर ऋषिनगर निवासी अंकुश व अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
डॉ. अरुण कुमार कोहली माल रोड स्थित शाखा ग्राउंड के समीप रहते हैं। उनका कहना है कि वे बुधवार शाम अस्पताल में मरीजों को देखने के लिए रोजाना की तरह जा रहे थे। सचदेवा आटा चक्की के समीप दो युवकों ने उनकी कार रुकवाई और कहा कि गाड़ी पंचर हो गई है। जब उन्होंने कार रोकी तो दूसरी तरफ से आए एक युवक ने बाइक नंबर एचआर-05बीए-7286 से डंडा निकाला और उनके सिर पर मारने की कोशिश की। उन्होंने बचाव में हाथ आगे किया तो हाथ पर गहरी चोट लग गई। तभी दूसरे युवक ने भी छाती पर डंडे से वार किया। इसके बाद दो अन्य युवक आए और चारों ने उनके साथ मारपीट की। भीड़ एकत्रित होती देख हमलावर फरार हो गए। वहां मौजूद लोगों ने हमलावरों में से एक का नाम अंकुश बताया।
विज्ञापन

पिटाई कर गली में घसीटा
करनाल। गोशाला रोड जनकपुरी कॉलोनी गली नंबर एक स्थित घर में रात के समय परिवार के सदस्यों पर हमला करने का मामला सामने आया है। कॉलोनीवासी संतोष ने थाना शहर में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संतोष का कहना है कि वह और उनकी दिव्यांग बहन गंगा एक ही घर में रहते हैं। 28 जून की रात चार युवकों ने उनके घर पर ईंटें बरसाईं और हथियारों से हमला किया। आरोपियों ने उनके भांजे पवन की पिटाई कर उसे गली में घसीटा और दहशत फैलाई फिर धमकी देते हुए फरार हो गए। पवन को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत अधिक गंभीर होने के कारण अब उसका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों पर किया हमला
करनाल। मेरठ रोड चौक स्थित पहलवान ढाबे पर तीन युवकों पर तेजधार हथियार व शराब की खाली बोतल से हमला करने का मामला सामने आया है। थाना शहर पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। अराईपुरा गांव निवासी अंकुश ने बताया कि वह और इसी गांव का ईशू हाईकोर्ट में क्लर्क हैं। उन्होंने बुधवार शाम बाहर खाना खाने की योजना बनाई। ईशू, आर्यन व रजत मेरठ चौक स्थित पहलवान ढाबे पर गए। जहां पहले से चार लड़के शराब पी रहे थे। जब वे तीनों खाना खाने के बाद बिल देने गए तो चारों युवकों ने उनके साथ बहस शुरू कर दी। दो युवकों ने उन्हें पकड़ लिया और तेजधार हथियार से वार किया। एक युवक ने सिर में शराब की बोतल मारी। हमलावर जाते समय धमकी देकर गए कि पुलिस में शिकायत दी तो जान से मार देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed