फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   doctor attack in nigdu

डॉक्टर के सामने रुतबा बढ़ाने के लिए प्लानिंग से कराया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
doctor attack in nigdu
कस्बा निगदू के नव ज्योति अस्पताल के संचालक डॉ. नरेश रेडू़ पर हुए जानलेवा हमला एक प्लानिंग के तहत किया गया था। पुलिस ने खुलासा किया है कि आरोपी मोनू डॉक्टर के सामने अपना रुतबा बढ़ाना चाहता था। इसलिए उन्होंने प्लानिंग बनाई थी कि एक युवक अस्पताल में घुसकर डॉक्टर पर हमला करेगा और फिर वह उस युवक को पकड़ लेगा। इसके बाद वह डॉक्टर की नजरों में हीरो बन जाएगा, लेकिन आरोपी से यह प्लानिंग फेल हो गई। पुलिस ने इस मामले में हमला करने वाले देव प्रसाद, सन्नी उर्फ संदीप, दयाकिशन व मुख्य आरोपी मास्टर माइंड मोनू को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर उसे जेल भी भेज दिया है।
विज्ञापन

ये है मामला
शुक्रवार दोपहर को डॉक्टर रेढू़ अपने अस्पताल में मरीजों को चेकअप कर रहे थे। इस दौरान एक युवक उनके केबिन में घुसा और उनकी गर्दन पर जानलेवा हमला कर दिया। जब तक डॉक्टर संभलते वह युवक उन्हें धमकी देता हुआ अस्पताल से बहार भाग गया कि अब तो डॉक्टर बच गया, दोबारा नहीं बचेगा। इस दौरान अस्पताल में हड़कंप मच गया। डॉक्टर ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।
विज्ञापन

यह थी प्लानिंग
पुलिस ने बताया कि आरोपी मोनू ने पहले डॉक्टर रेढू़ अस्पताल के सामने जिम खोला था। आरोपी डॉक्टर को अच्छे से जानता भी था। डॉक्टर के सामने अपना रुतबा बढ़ाने के लिए आरोपी मोनू ने प्लानिंग बनाई थी। उसने डॉक्टर पर हमला आरोपी देव प्रसाद से कराया। प्लानिंग थी कि वह अस्पताल के बाहर आते ही आरोपी देव प्रसाद को पकड़ लेगा और उसके साथ मारपीट कर डॉक्टर की नजरों में हीरो बन जाएगा। इस प्लानिंग में आरोपी सन्नी उर्फ संदीप व दयाकिशन भी शामिल था। इस बारे में निगदू चौकी प्रभारी जयभगवान का कहना है कि डॉक्टर पर हमला करने वाले व कराने वाले चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed