{"_id":"57698ba24f1c1b9a60b48e57","slug":"do-not-remove-the-worker-from-the-schools-mdm-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों से न हटाएं मिड डे मील वर्कर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों से न हटाएं मिड डे मील वर्कर
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
फव्वारा पार्क में अपनी मांगो को लेकर नारेबाजी करतीं मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन की सदस्य।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिड डे मील वर्कर्स यूनियन की केंद्रीय कमेटी के पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सैकड़ों मिड डे मील वर्करों ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। उनकी प्रमुख मांग मिड डे मील वर्करों को न हटाने की थी। प्रदर्शन से पहले सैकड़ों वर्कर्स फव्वारा पार्क में एकत्रित हुई। यहां जनसभा का आयोजन किया गया। इसका संचालन उषा रानी ने किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रही जिला प्रधान शिमला देवी और सचिव कमलेश ने बताया कि सैकड़ों वर्करों ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि पूरे जिले में किसी भी स्कूल से किसी भी मिड डे मील वर्कर को न हटाया जाए। साथ ही हटाई गईं वर्करों को नजदीक के स्कूलों में तुरंत प्रभाव से रखा जाए।
विज्ञापन
स्कूलों में बर्तन साफ करने के लिए अलग से वर्कर लगाई जाएं, मिड डे मील वर्करों को 12 महीनों का मानदेय दिया जाए। छुट्टियों का वेतन न काटा जाए। सभी वर्करों के बैंक में खाते खुलें और वेतन हर महीने की सात तारीख तक सीधा इन खातों में आ जाए। मिड डे मील वर्करों को छह महीने के वेतन सहित मातृत्व अवकाश मिले, कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, स्थाई भर्ती की जाए, सामाजिक सुरक्षा की गारंटी दी जाए।
विज्ञापन
जिला उपप्रधान मूर्ति देवी, रामरती व सोमा देवी ने बिजली कर्मचारियों की 29 व 30 जून की राज्यव्यापी हड़ताल का समर्थन किया और सरकार के साथ ही निगम मैनेजमेंट से मांग की है कि 23 सब डिवीजनों के ठेके को रद्द किया जाए। इस अवसर पर शिमला देवी, उषा, रामरती, सोमी देवी, कमलेश, संतोष, सीटू से हरीश बागी, वाईपी यादव, जोगा सिंह, जगमाल सिंह, ओमप्रकाश सिहमार, सुशील गुर्जर, सतपाल सैनी, अनिल सैनी, महावीर सिंह, निर्मला, साहबो देवी, उषा देवी ने भी वर्करों को संबोधित किया।