फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Do not discriminate between boys and girls: Dr. Yashpal

लड़कों व लड़कियों भेदभाव न करें : डाॅ. यशपाल

Sun, 09 Nov 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 09 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Do not discriminate between boys and girls: Dr. Yashpal

विज्ञापन
असंध।
गांव उपलाना व रतक में शनिवार को लिंगानुपात विषय पर बैठक का आयोजन किया गया। ग्रामीणों को लिंगानुपात में सुधार करने के लिए जागरूक किया गया। डाॅ. यशपाल राणा ने कहा कि लड़का व लड़की में भेदभाव नहीं करना चाहिए, क्योंकि वर्तमान में लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों से सबसे आगे हैं और देश का नाम भी रोशन कर रही हैं। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सलिंद्र कुमार ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति प्रसव पूर्व लिंग जांच करवाता हुआ मिलता है तो उसकी शिकायत विभाग को देना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता को एक लाख रुपये का इनाम भी दिया जाएगा। एनएम अनुराधा, राजबाला, आशा वर्कर सीमा देवी, सीमा रानी और राजेश आदि मौजूद रहीं।
दो हफ्तों से अधिक खांसी वाले लोगों के लिए नमूने
मूनक। सीएचसी पाढ़ा के गांव पक्का खेड़ा में शनिवार को टीबी मुक्त अभियान के तहत जिन्हें दो हफ्ते से खांसी है उनके एक्सरे किए गए। नमूने लिए गए। एसटीएस सतीश कुमार ने टीबी के लक्षणों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीबी बीमारी का कोई लाइलाज नहीं है, इसका निरंतर इलाज करने से ठीक किया जा सकता है। इस बीमारी से डरना नहीं, ठीक होने के लिए कुछ महीने का कोर्स पूरा करना चाहिए। साथ ही सभी सरकारी अस्पतालों में सरकार की ओर से नि:शुल्क दवा उपलब्ध करवाई जा रही है। सीएचसी अध्यक्ष डाॅ. तृप्ति रमन, बजिंदर सिंह और संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

पराली नहीं जलाने के लिए निकाली गई रैली
फोटो-113
करनाल।
पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को एनएसएस की दोनों इकाइयों की ओर से एकदिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। थीम ग्रीन टुडे, अलाइव टुमारो रखा गया। उद्देश्य पर्यावरण, प्रदूषण नियंत्रण और सतत जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाना है। पराली न जलाने विषय पर नारा लेखन व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्राचार्या डाॅ. रेखा त्यागी ने कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों में न केवल सेवा और पर्यावरणीय चेतना को जगाता है बल्कि राष्ट्रभक्ति व एकता की भावना को भी मजबूत करते हैं। संवाद
---------------------------
विकास कार्यों की मिलेगी सौगात : कबीर पंथी
फोटो: 120
निगदू। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजपाल चौधरी हैबतपुर की अध्यक्षता में विधायक भगवान दास कबीर पंथी ने निगदू के ग्राम पंचायत घर में सरपंच और गणमान्य लोगों के साथ बैठक की। विधायक ने ग्राम पंचायत सरपंच जितेंद्र अरोड़ा को गांव के मुख्य समस्याओं के बारे में प्रस्ताव पास करवा कर देने के लिए कहा। जल्द ही निगदू में नए विकास कार्य कराए जाएंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजपाल चौधरी, मार्केट कमेटी के उपचेयरमैन श्रीचंद गुप्ता, सरपंच जितेंद्र अरोडा, डॉ. बलबीर वर्मा, डॉ. सुंदर चौहान, सुनीता तेहरी, सुंदर लाल गुप्ता, सचिन अरोडा, रिंटू परोचा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed