Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Diwali will be lackluster for 9,362 farmers.

Karnal News: 9362 किसानों की दिवाली रहेगी फीकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Diwali will be lackluster for 9,362 farmers.
करनाल की नई अनाज मंडी में पड़ी धान की ढेरी। संवाद
करनाल। प्रदेश की अनाज मंडियों में धान की खरीद के बाद हजारों किसानों का भुगतान नहीं हुआ है। जिले में अब तक 78,977 किसानों से गेट पास के माध्यम से धान की खरीद की गई है। इनमें से 69,615 किसानों को ही भुगतान किया जा सका है। 9,362 किसानों का भुगतान शेष है। त्योहार पर भुगतान नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। उनका कहना है कि इस बार की दिवाली फीकी ही रहेगी।
विज्ञापन

डीएफएससी जतिन मित्तल के अनुसार, प्रदेश में अब तक 536139 किसानों को कुल 9234.81 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। जिलावार आंकड़ों पर नजर डालें तो कुरुक्षेत्र 2093.67 करोड़ रुपये के भुगतान के साथ पहले स्थान पर है, जबकि 1703.29 करोड़ के साथ कैथल दूसरे और करनाल जिला तीसरे स्थान पर है। झज्जर जिले में भुगतान की स्थिति सबसे कमजोर बनी हुई है। यहां किसानों को महज 1.07 करोड़ रुपये ही जारी हो पाए हैं। जिलों के बीच भुगतान की इस असमान रफ्तार से स्पष्ट है कि खरीद के बाद किसानों तक राशि पहुंचने में अलग-अलग स्तर पर देरी हो रही है।
विज्ञापन

करनाल में भी बड़ी संख्या में किसानों को भुगतान का इंतजार है। किसानों के लिए यह समय अगली गेहूं की फसल की तैयारी का भी है। ऐसे में धान की बिक्री का पैसा नहीं मिलने से बीज, खाद और अन्य कृषि जरूरतों के लिए आर्थिक प्रबंध करना मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात दिन हो गए धान बेचे
बलड़ी के किसान सोमपाल ने बताया कि उन्होंने एक हफ्ते पहले पांच एकड़ पीआर धान बेची थी। सोचा था दिवाली से पहले भुगतान हो जाएगा लेकिन सात दिन से ऊपर होने वाले हैं अभी तक पेमेंट नहीं आई।
त्योहार पर पैसे की जरूरत
अलावला के किसान रामसिंह का कहना है कि छह से सात दिन पहले धान की बिक्री हो गई थी। अभी तक भुगतान नहीं किया गया। अभी देश का सबसे बड़ा त्योहार चल रहा है, इसी समय पैसे की ज्यादा जरूरत है।

गेहूं की बोआई का समय
जुंडला के किसान ओमबीर ने बताया कि फसल का भुगतान नहीं होने से दिवाली खाली जाएगी। साथ ही, गेहूं की बोआई का समय चल रहा है। उन्हें खाद व बीज भी खरीदना है, बिना पैसों के कैसे बोआई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed