फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Diwali in Karnnagri powder dry - Management

दिवाली पर कर्णनगरी में चाक-चौबंद प्रबंध

Sat, 02 Nov 2013 09:23 PM IST
करनाल
करनाल Updated Sat, 02 Nov 2013 09:23 PM IST
विज्ञापन
Diwali in Karnnagri powder dry - Management
दीपोत्सव पर किसी पर की गड़बड़ी नहीं हो और आम आदमी हंसी खुशी त्योहार का आनंद ले सके, इसके लिए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं। सुरक्षा के लिए चार सौ पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा सभी थाना व चौकी प्रभारी क्षेत्र में गश्त कर भीड़ वाले स्थानों का जायजा लेंगे ताकि किसी तरह की झपटमारी या दूसरी वारदात शहर में नहीं हो। दिवाली पर बाजारों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इसके अलावा शहर में लोगों की चहलकदमी भी अधिक है।
विज्ञापन


ऐसे में किसी को परेशानी नहीं हो और सुरक्षित ढंग से लोग दिवाली मनाएं, इसके लिए पुलिस ने पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। पुलिस ने दिवाली पर चार सौ पुलिसकर्मियों की तैनाती जिलेभर में की है ताकि लोगों की दिवाली सुरक्षित रहे और किसी प्रकार की परेशानी न हो। इन पुलिसकर्मियों में 48 कमांडो दस्ते के जवान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमांडो के जवानों को पुलिस टीम के साथ तैनात किया गया है। इनकी जिम्मेदारी शहर के बाजारों में लगाई गई है। इसके साथ ही सभी थाना और चौकी प्रभारी अपने-अपने इलाके में सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। इनका जिम्मा लगातार गश्त और बाजार की हालत पर नजर रखने का है।

सुरक्षा में कहीं किसी तरह की चूक नहीं हो, इसके लिए इलाका अफसर को निगरानी के लिए तैनात किया गया है। सारे डीएसपी शाम सात बजे के बाद देर रात तक नाकेबंदी तथा सुरक्षा की समीक्षा करने के लिए तैनात किए गए हैं। यह सिलसिला दिवाली पर्व की समाप्ति तक यूं की जारी रहेगा।


दिवाली के दिन रात तक सुरक्षा की टीमें मोहल्लों में भी गश्त करेंगी ताकि असामाजिक तत्व कहीं पर कोई गड़बड़ी न कर सकें। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा के लिए चौकस बंदोबस्त किए गए हैं और किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए पुलिस कप्तान ने कड़े निर्देश सभी अधिकारियों व कर्मियों को दिए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने सादी वर्दी में भी कर्मी तैनात किए हैं। जो गुप्त रूप से लोगों की गतिविधियों पर निगाह रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed