फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Divyanshi Kamboj made a name for herself in Taekwondo

Karnal News: दिव्यांशी कंबोज ने ताइक्वांडो में नाम कमाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Divyanshi Kamboj made a name for herself in Taekwondo
- राज्य सब जूनियर में स्वर्ण पदक जीतीं, ब्लू बेल्ट श्रेणी में शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। दिव्यांशी कंबोज ने ताइक्वांडो में नाम कमाया है। अब वह नॉर्थ जोन व नेशनल चैंपियनशिप में पदक जीतकर जिले के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रतिभा की मिसाल पेश कर रही हैं। दिव्यांशी ने राज्य सब जूनियर में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया था। वह ब्लू बेल्ट श्रेणी में शामिल हैं।

मुख्य कोच मनीष कुमार ने बताया कि वह उनके पास चार साल से अभ्यास कर रही हैं। जब उनके पास आई महज पांच वर्ष की थी, अब वह 10 साल की हो गई हैं। दिव्यांशी शुरुआत से ही लेग स्ट्रेचिंग (पैरों को दाई व बाई ओर खोलने) में माहिर हैं।
विज्ञापन




दिव्यांशी कंबोज के पिता नवीन कंबोज व मां रितु सरकारी अध्यापक हैं। पांचवीं की छात्रा दिव्यांशी कंबोज ने लगातार उपलब्धियां हासिल कर यह साबित किया है कि समर्पण, अनुशासन एवं परिश्रम के साथ कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने प्रथम फेडरेशन कप राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता की सब-जूनियर में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय, जिला और हरियाणा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





दिव्यांशी की उपलब्धियां-

- राज्य सब जूनियर में स्वर्ण पदक जीता है।

- प्रथम फेडरेशन कप राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है।

- राष्ट्रीय सब जूनियर में प्रतिभाग किया है।

- दो बार करनाल कप में स्वर्ण पदक हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed