फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   District Transport Officer changed for the second time in ten days

दस दिन में दूसरी बार बदला जिला परिवहन अधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:28 AM IST
विज्ञापन
District Transport Officer changed for the second time in ten days
दस दिनों में करनाल को दूसरी बार नया जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) मिला है। अब यमुनानगर के डीटीओ डॉ. सुभाष चंद्र को करनाल डीटीओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इनसे पहले परिवहन विभाग की ओर से पानीपत की डीटीओ पूजा भारती को करनाल के अतिरिक्त चार्ज के आदेश जारी हुए थे लेकिन उनके ज्वाइन करने से पहले ही नए आदेश जारी करते हुए विभाग ने डॉ. सुभाष चंद्र को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

जिले को करीब साढ़े चार साल से अपना जिला परिवहन अधिकारी नहीं मिला है। विभाग की ओर से करनाल के एडीसी या किसी अन्य जिले के अधिकारी को ही अतिरिक्त चार्ज दिया जा रहा है। 09 फरवरी 2016 से 11 अगस्त 2017 तक डीटीओ या आरटीए सचिव के रूप में एचसीएस अधिकारी प्रद्युमन सिंह की ही नियुक्ति हुई थी। उसके बाद से सरकार ने आईएएस अधिकारी या एडीसी को ही यह चार्ज दिया। ऐसे में अगस्त 2017 से लेकर अगस्त 2021 तक करनाल के अलग-अलग चार एडीसी के पास ही इस पद का कार्यभार रहा। अगस्त 2021 में एडीसी वीना हुड्डा का पानीपत तबादला होने के बाद कुरुक्षेत्र की डीटीओ उर्मिल श्योकंद को करनाल का अतिरिक्त चार्ज दे दिया गया। अब 07 मार्च को उनसे भी यह चार्ज वापस ले लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन

डीटीओ का प्रभार किसी अन्य अधिकारी को अतिरिक्त रूप से देने से करनाल आरटीए कार्यालय का कामकाज भी प्रभावित होता है। लाइसेंस और पासिंग संबंधित या अन्य जरूरी फाइलों पर डीटीओ के हस्ताक्षर कार्यालय आने पर ही होते हैं। जबकि अन्य जिले के अधिकारी के पास अतिरिक्त प्रभार होने से वे सप्ताह में दो या तीन दिन ही करनाल कार्यालय में बैठ पाते हैं। इसके अलावा निजी बसों के टाइमटेबल को लेकर भी विवाद रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एडीसी निशांत कुमार यादव (आईएएस) 16 अगस्त 2017 से 25 फरवरी 2019 तक
- एडीसी अनीश यादव (आईएएस) 28 फरवरी 2019 से 12 जून 2020 तक
- एडीसी अशोक कुमार बंसल 12 जून 2020 से 26 अक्तूबर 2020 तक
- एडीसी वीना हुड्डा 26 अक्तूबर 2020 से 08 अगस्त 2021 तक
- डीटीओ कुरुक्षेत्र उर्मिल श्योकंद 12 अगस्त 2021 से 07 मार्च 2022
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed