{"_id":"67105cf5697108695a035676","slug":"district-players-won-belts-in-taekwondo-karnal-news-c-18-knl1008-500293-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ताइक्वांडो में जिले के खिलाड़ियों ने जीती बेल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ताइक्वांडो में जिले के खिलाड़ियों ने जीती बेल्ट
विज्ञापन
- येलो, ग्रीन व रैड बेल्ट के लिए विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने लिया भाग
- आर्यन ने आंख पर पट्टी बांधकर घंटी की ध्वनि सुन साधा गुब्बारे पर साधा निशाना
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कैलाश रोड स्थित एसके मार्शल आर्ट अकादमी में प्रमोशन बेल्ट परीक्षा पास करने पर खिलाड़ियों के लिए विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 64 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
इससे पूर्व रविवार को विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न कैटेगरी की प्रमोशन बेल्ट परीक्षा दी। इस दौरान येलो, ग्रीन व रेड बेल्ट के लिए विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। यह परीक्षा दिल्ली आई इंटरनेशनल मास्टर रेखा की अगुवाई में आयोजित करवाई गई थी। कलर बेल्ट प्रमोशन में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों की उभरती प्रतिभा को तराश कर निखारना है। सम्मान समारोह में आर्यन ने आंख पर पट्टी बांधकर घंटी की ध्वनि सुन साधा गुब्बारे पर सटीक निशाना साधा।
सात साल की सिया ने राउंड किक में बेहतर खेला। अकादमी के संचालक एवं मास्टर सतीश कुमार राणा ने बताया कि इस अकादमी के राष्ट्रीय खिलाड़ी आरती, माहिका कांबोज, आर्यन, सिद्धार्थ खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। राज्य स्तरीय खिलाड़ियों में मनकीरत, आरवी मदान, निष्ठा तथा जिला स्तर पर मानवी, मोक्ष, पावनी, लीजा तथा मनकीरत विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, कांस्य व रजत पदक जीतकर अभिभावकों व कर्ण नगरी का नाम रोशन कर रहे है। अकादमी की ओर से सभी खिलाड़ियों के लिए रविवार को बेल्ट टेस्ट करवाया गया था। इस मौके पर जीआईआईटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कर्मबीर जांगडा, प्रवीन जांगडा, विरेंद्र सिंह, अभिभावकों में डॉ. सचिन, दीपक चौहान, रीटा, महिंद्रा, पूजा, सीमा, अनिता मौजूद रही।
विज्ञापन
इन खिलाड़ियों बेल्ट परीक्षा की पास
येलो बेल्ट
नेहा शर्मा, समर्थ, तनीश त्यागी, परी चौहान, रितिका, युवराज चौहान, वरूण, खुशी, मायरा कांबोज, रीवा, लक्ष्य, हिमांशी रानी, अंगद मनोचा, अख्या कांबोज, मोक्ष पंवार, सोहम, अनिकेत कुमार, यथार्थ, स्मृति, नैतिक सिंह रावत, नक्ष शर्मा, मानव राम, साहिल, विशु, मोक्ष, अंकुश, इशप्रीत सिंह, मनकीरत कौर, प्रणव कुमार, चक्षु, अनिता।
ग्रीन बेल्ट
हर्षिता, अनमोल, जानवी, अद्विक गोयल।
रेड बेल्ट
मोक्ष गुरेजा, पावनी गुरेजा, लीजा, ओजस्वी रोहिल्ला, निष्ठा, आरवी मदान।