{"_id":"6a1b509260f3529a9d0d0e3f","slug":"district-player-anuj-won-silver-at-the-national-level-karnal-news-c-18-knl1018-917594-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जिले के खिलाड़ी अनुज ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता रजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जिले के खिलाड़ी अनुज ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता रजत
Sun, 31 May 2026 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 31 May 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
ट्राॅफी के साथ अनुज। संस्थान
करनाल। ऑल इंडिया जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ी अनुज ने रजत पदक जीतकर प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 29 मई तक पुडुचेरी में हुआ था।
इसमें पूरे देश से कुल 55 टीमों ने हिस्सा लिया था और फाइनल में कर्नाटक व हरियाणा की टीम का मुकाबला हुआ था, जिसमें हरियाणा की टीम आठ अंकों से मैच हार गई थी। इस टीम में गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल के छात्र अनुज भी शामिल थे। अनुज की इस उपलब्धि में विद्यालय के राहुल राणा (पीजीटी फिजिकल एजुकेशन) का विशेष मार्गदर्शन और सहयोग मिला। विद्यालय प्रबंधन ने अनुज की इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद