फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   District Bar Association elections will be held on 28th

Karnal News: जिला बार एसोसिएशन के चुनाव 28 को होंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
District Bar Association elections will be held on 28th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिला बार एसोसिएशन करनाल का चुनावी शेड्यूल जारी कर दिया गया है। प्रधान समेत पांच पदाधिकारियों के चयन के लिए 28 फरवरी को मतदान होगा।
इस बार 2074 अधिवक्ता वोट डालेंगे। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि 11 फरवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 11, 13 और 14 फरवरी को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवार नामांकन भर सकते हैं। 12 फरवरी को अवकाश के चलते नामांकन नहीं भरे जाएंगे।
15 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच के बाद छंटनी होगी। 17 फरवरी को नामांकन पत्र वापस लिया जा सकेगा। इसी दिन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। 28 फरवरी को सुबह नौ से शाम साढ़े चार बजे तक वोट डाले जाएंगे। शाम पांच बजे वोटों की गिनती शुरू होगी और परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

चुनाव के लिए आरओ राजीव कुमार गुप्ता, एआरओ रजनीश बत्तरा, बजिंद्र पहल, राज कुमार गोंदर, अशोक कुरलन, नरेंद्र शर्मा दाहा व अभय साहू को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव अधिकारियों ने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में पांच पदाधिकारियों का चयन होता है, इनमें प्रधान, उप प्रधान, महासचिव, संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष का पद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed