फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Disputes related to EPF will be settled in one day in eight districts

Karnal News: आठ जिलों में एक साथ एक दिन में निपटेंगे ईपीएफ संबंधित विवाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 03:17 AM IST
विज्ञापन
Disputes related to EPF will be settled in one day in eight districts
करनाल। ईपीएफ संबंधित समस्याओं एवं विवादों के लिए अब इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है। इसके लिए ईपीएफओ (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) की ओर से विशेष व्यवस्था की जा रही है। करनाल स्थित विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन आने वाले आठ जिलों में एक साथ और एक ही दिन में ईपीएफ संबंधित विवाद निपटाए जाएंगे। ये जानकारी ईपीएफओ के क्षेत्रीय आयुक्त जतिंद्र संघाले ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 27 मार्च को भविष्य निधि अदालत की तर्ज पर ईपीएफओ की ओर से निधि आपके निकट 2.0 कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत सभी जिलों में विभाग की टीम जाएगी और विशेष रूप से शिविर लगाते हुए समस्याओं का समाधान अधिकारी करेंगे। जानकारी के मुताबिक इससे पहले केवल कर्मचारियों व नियोक्ताओं की पीएफ संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए माह में केवल एक बार क्षेत्रीय कार्यालय पर भविष्य निधि अदालत का आयोजन किया जाता था। अब लोगों की समस्याओं को देखते हुए विभाग ने इस कार्यक्रम में विस्तार किया है। अब करनाल स्थित ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन आने वाले आठ जिलों में हर माह की 27 तारीख को शिविर लगेगा। इसके लिए विभाग की ओर से स्थान निर्धारित कर दिए गए हैं। जहां पहुंचकर कर्मचारी अपनी समस्याओं का निदान करा सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन




इन समस्याओं का होगा समाधान

ईपीएफओ के क्षेत्रीय आयुक्त जतिंद्र संघाले ने बताया कि शिविर में ईपीएफ से जुड़े कर्मचारी, पेंशनर या नियोक्ता अपने पीएफ के विवाद का निपटान कर सकते हैं। ईपीएफओ कार्यालय के अधिकारी पीएफ, पेंशन एवं कर्मचारी जमा सहबद्ध बीमा योजना से जुड़ी सभी समस्याओं को सुनेंगे। इसके अतिरिक्त पीएफ बैलेंस की जानकारी, बंद हुआ अकाउंट, नियोक्ता और कर्मचारी के बीच विवाद या फिर ईपीएफ योजना के तहत किसी तरह की समस्या का निवारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस जिले में यहां लगेगा शिविर

जिला स्थान

करनाल : गुडरीच कार्बोहाईड्रेट गांव नगला मेघा, मेरठ रोड

कैथल : ओएस डीएवी पब्लिक स्कूल खुराना रोड

कुरुक्षेत्र : नगर पालिका थानेसर

अंबाला : द ओरिएंटल साइंस वर्कशॉप, औद्योगिक क्षेत्र, अंबाला कैंट

पंचकुला : पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन सेक्टर-6

पानीपत : बीडीपीओ कार्यालय मतलौडा
सोनीपत : हिंदू कॉलेज ऑफ फार्मेसी गोहाना रोड

यमुनानगर : गुरु नानक कन्या महाविद्यालय संतपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed