फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dispute over closing the gate of the Imambara, bricks and stones rained for 28 minutes, seven injured

Karnal News: इमामबाड़े का गेट बंद करने पर विवाद, 28 मिनट तक बरसे ईंट-पत्थर, सात घायल

Fri, 13 Feb 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 13 Feb 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Dispute over closing the gate of the Imambara, bricks and stones rained for 28 minutes, seven injured
..विवादित गेट
करनाल/इंद्री। सैयद छपरा गांव में इमामबाड़े के पीछे बनी गली के गेट बंद करने पर वीरवार को दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गांव के दो पक्षों में 28 मिनट तक जमकर ईंट-पत्थर चले। ऊपर खड़े लोगों ने ईंटें बरसाईं, वहीं नीचे गलियों में खड़े लोगों में लाठियां चलीं। इस विवाद में महिलाओं समेत सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों पक्षों में पथराव रुका। विवाद से गांव में शाम तक तनावपूर्ण माहौल रहा।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के तीन बजे शुरू हुआ फसाद, करीब 3:27 बजे खत्म हुआ। विवाद में एक पक्ष की दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हैं, जबकि दूसरे पक्ष के दो लोगों को चोट लगी है। इनका इंद्री के अस्पताल में इलाज चल रहा है। विवाद के दौरान दोनों पक्षों के अलावा अन्य लोग अपने घरों में दुबक गए। लोगों ने 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 और ब्याना चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची व स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन




एक पक्ष ने गली में लगे गेट का विरोध करते हुए उसे वेल्डिंग कर बंद करने का प्रयास किया। दूसरे पक्ष के लोगों को जब इसकी भनक लगी तो वे काम रुकवाने मौके पर पहुंच गए। इन लोगों का इस गली से आना-जाना था तो उन्होंने गेट खोलने की कोशिश की। बात बिगड़ते ही दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया और लाठियों का भी इस्तेमाल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




अदालत तक जा चुका मामला

गांव के सरपंच सबील ने बताया कि गांव की सार्वजनिक जमीन पर 1965 में इमामबाड़ा बनाया गया था। उस समय इमामबाड़े के अंदर दाखिल होने के लिए दोनों ओर की गलियों में गेट बनाया गया था। 2013 में इमामबाड़े के पुनर्निर्माण के समय भी दोनों तरफ गेट लगाया गया था। वर्ष 2021 में पूर्व सरपंच ने लाल डोरे के अंदर बने इमामबाड़े को पंचायत के नाम चढ़वा लिया। इसके बाद नया सरपंच चुने जाने के बाद से ही इमामबाड़े की जमीन और गेट को लेकर विवाद शुरू हो गया। वर्ष 2025 में दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा गेट को बंद करवाने पर इंद्री कोर्ट में केस भी किया गया परंतु अदालत ने मामले को डीसी कोर्ट में लगाने के लिए कहा है।




घायल हुए लोग

एक पक्ष : अली हुसैन व अली मेहंदी के सिर पर चोट लगी है। शकील की टांग पर चोट लगी है। सरपंच सबील ने बताया कि झगड़े के दौरान चोट लगने से ईस्मत़ जेयरा के दो दांत टूटे गए हैं व करबलाई के कंधे में चोट आई है।

दूसरा पक्ष : दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया। नज़र अब्बास को बाजू, गले व पीठ पर चोट लगी है व तालीब हुसैन की पीठ पर चोट आई है।

फिलहाल अब तक दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। घायलों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- विपिन कुमार, प्रभारी, इंद्री थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed