फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Discipline makes the country great: Dattatreya

अनुशासन बनाता है देश को महान : दत्तात्रेय

Sat, 08 Mar 2025 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 08 Mar 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Discipline makes the country great: Dattatreya
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल/मधुबन। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा है कि पुलिस के जवानों में अनुशासन की भावना कूट-कूट कर भरी है। युवाओं को इनसे प्रेरणा लेकर अनुशासन, शिष्टाचार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारना चाहिए। अनुशासन की देश को महान बनाता है।

राज्यपाल दत्तात्रेय हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में 73वें आल इंडिया पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर के शुभारंभ पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस मौके पर विभिन्न राज्यों से आए हुए पुलिस बल के जवानों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेश, अर्धसैनिक बलों की पुलिस टुकड़ी मुख्य अतिथि को सलामी दी।
विज्ञापन


हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि इन खेलों की शुरुआत 1951 में कटक से हुई थी। अब तक एचएपी में 18 अखिल भारतीय पुलिस खेलों का आयोजन किया जा चुका है। खिलाडिय़ों को भारत सरकार की ओर से उत्कृष्ट उपब्धियों के लिये समय-समय पर चार पदम श्री, तीन मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, दो द्रोणाचार्य पुरस्कार, 26 अर्जुन पुरस्कार दिये जा चुके हैं। आलंपिक खेलों में हरियाणा पुलिस ने दो पदक, एशियन खेलों में 22 और कॉमनवेल्थ खेलों में 22 और अन्य अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 113, विश्व पुलिस खेलों में 100 पदक जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed