{"_id":"69d00df168e462588308d8a7","slug":"dirty-water-is-flowing-into-the-streets-due-to-leakage-in-the-dilapidated-sewerage-line-karnal-news-c-18-knl1018-878545-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जर्जर सीवरेज लाइन में रिसाव से गलियों में बह रहा है गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जर्जर सीवरेज लाइन में रिसाव से गलियों में बह रहा है गंदा पानी
विज्ञापन
रामनगर में नाले से निकालता पानी संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शहर के रामनगर क्षेत्र के गुरुद्वारा वाली गली में करीब 40 साल पुरानी सीवरेज लाइन लोगों के लिए परेशानी बन गई है। जर्जर हो चुकी लाइन में जगह-जगह लीकेज होने से गंदा पानी गलियों में भरने लगा है। बदबू और गंदगी फैल रही है।
सड़कों पर गंदा पानी भरने से लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी है। समस्या से त्रस्त लोगों ने अब नगर निगम आयुक्त को शिकायत पत्र भेजकर सीवरेज लाइन को बदलवाने की मांग की है।
कॉलोनी के रोबिन, ललित, ईशान, विपिन, पवन, कमल, राहुल और सोनू ने बताया कि सीवरेज लाइन के लीकेज के चलते पीने का पानी भी दूषित हो रहा है। कई घरों में सप्लाई के पानी में बदबू आने की शिकायत है। समस्या के बारे में वे पहले भी नगर निगम में शिकायत कर चुके हैं। आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा का कहना है कि समस्या का सर्वे करवाने के बाद इसका स्थायी समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
।