{"_id":"6792ac40d15e32d0040736b8","slug":"dirt-in-karnatal-park-musical-fountain-also-closed-50-thousand-fine-karnal-news-c-18-knl1008-566186-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कर्णताल पार्क में गंदगी, म्यूजिकल फाउंटेन भी मिला बंद, 50 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कर्णताल पार्क में गंदगी, म्यूजिकल फाउंटेन भी मिला बंद, 50 हजार जुर्माना
विज्ञापन
- निगमायुक्त ने कर्णताल मुख्य पार्क का किया निरीक्षण, सफाई ठीक न मिलने पर एजेंसी को नोटिस
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शहर की पहचान से जुड़े मुख्य कर्णताल पार्क की हालत सुधारी जाएगी। अभी यहां न लाइटें ठीक से जल रही हैं और न ही म्यूजिकल फाउंटेन से संगीमय तरंगें निकल रही हैं। निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने वीरवार को यहां का आकस्मिक निरीक्षण किया तो ये स्थिति सामने आई। उन्होंने पार्क की मरम्मत, लाइटों को दुरुस्त कराने और म्यूजिकल फाउंटेन को संचालित करने के लिए शीघ्र निविदा लगाने के निर्देश निगम अधिकारियों को दिए। पार्क की सफाई व यहां के शौचालयों में गंदगी मिलने पर संबंधित एजेंसी को नोटिस देने और 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने पार्क में घूमकर बच्चों के खेलने के लिए लगाए गए झूले, फुटपाथ, बोलार्ड लाईटें, हाई मास्ट लाईट, घास, पेड़-पौधे, शौचालय तथा पार्क की सफाई व्यवस्था देखी। उन्होंने पार्क की व्यवस्था बदहाल और गंदगी देखकर कड़ी नाराजगी जाहिर की। निर्देश दिए कि पार्क में समय पर घास कटाई, पौधों की देखरेख व साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। बागवानी कचरे का रोजाना उठान सुनिश्चित किया जाए। एजेंसी से अच्छे से काम करवाएं, किसी भी समय औचक निरीक्षण किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि पार्क में लगी लाइटें ठीक रहनी चाहिए, यदि खराब हो तो उसे तुरंत दुरुस्त करवाया जाए। ओपन एयर जिम के उपकरण व सभी झूले सही दशा में रहने चाहिए। बाउंडरी वॉल व शौचालय के साथ लगती दीवार पर पेंटिंग करवाई जाए। राजा कर्ण की प्रतिमा पर सुंदर पेंट करवाया जाए। सुरक्षा की दृष्टि से पार्क में रात्रि के समय होमगार्ड की ड्यूटी लगाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने पार्क में मौजूद म्यूजिकल फाउंटेन को देखा। इसके संचालन और रख-रखाव (ओ एंड एम) की निविदा जल्द लगाने के निर्देश दिए, ताकि यहां सैर-सपाटे के लिए आने वाले लोग फव्वारे से निकलने वाली संगीतमय तरंगों का लुत्फ उठा सकें। निगमायुक्त ने लोगों से अपील की कि पार्क उनके घूमने-फिरने व मनोरंजन करने के लिए ही बनाए गए हैं। वह स्वयं भी इनका अच्छे से ख्याल रखें। पार्क में गंदगी न फैलाएं। खाने-पीने की वस्तुएं के रैपर, पॉलिथीन इत्यादि को डस्टबिन में ही डालें। पार्क के गेट के आगे वाहन खड़ा न करें, इससे अन्य नागरिकों को आने-जाने में दिक्कत होती है। यदि कोई व्यक्ति ऐसा करेगा, तो उसका चालान किया जाएगा।